Uncategorized

क्या संसद में आज पेश हो पाएगा बजट ?

sansad क्या संसद में आज पेश हो पाएगा बजट ?

नई दिल्ली। सदन में आज पेश होने वाले आम बजट को 2 फरवरी तक के लिए टाला जा सकता है। दरअसल केरल से सांसद और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता ई अहमद के निधन के कारण गुरूवार को सदन की कार्यवाही को टाला जा सकता है। हालांकि बजट बुधवार को सदन में पेश किया जाएगा या फिर गुरूवार को इस पर आखिरी फैसला लोकसभा की स्पीकर सुमित्रा महाजन द्वारा लिया जाएगा।

Sansaad क्या संसद में आज पेश हो पाएगा बजट ?

बता दें कि पूर्व मंत्री ई अहमद को मंगलवार के दिन संसद की कार्यवाही के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया।

गौरतलब है कि ये डेढ़ सौ साल में पहला मौका था जब बजट फरवरी के आखिरी महीने के बजाए 1 फरवरी को पेश हो रहा था। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक आम बजट और सदन की कार्यवाही से पहले सुमित्रा महाजन एक बैठक बुला सकती है, जिसमें इस बात पर फैसला हो सकता है।

Related posts

election result test

bharatkhabar

कर्नाटक के कांग्रेस मंत्री चान्नाबासप्पा शिवाली का निधन

bharatkhabar

गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का इस्तीफा

bharatkhabar