Breaking News featured देश यूपी

कटियार के बयान पर बिफरी प्रियंका, कहा BJP की मानसिकता का पर्दाफाश

Vinay Katiyar 1 कटियार के बयान पर बिफरी प्रियंका, कहा BJP की मानसिकता का पर्दाफाश

नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनावो के चलते चुनावी रण में छीटाकशी का दौर जारी है। बुधवार की सुबह जहां एक ओर जदयू के नेता ने बेटी की इज्जत को वोट से कंपेयर किया तो वहीं अब भाजपा के नेता विनय कटियार ने भी कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी पर बयानबाजी की है जिस पर प्रियंका ने उनको करारा जवाब दिया है।

Vinay Katiyar 1 कटियार के बयान पर बिफरी प्रियंका, कहा BJP की मानसिकता का पर्दाफाश

प्रियंका गांधी ने विनय कटियार के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, उनके बयान से भाजपा की मानसिकता का पर्दाफाश हुआ है। भाजपा के पास ज्यादा सुंदर उम्मीदवार है। महिलाओं ने अपनी जगह मेहनत से बनाई। फिलहाल मुझे उनके इस बयान पर हंसी आ रही है।

पढें कौन-कौन है कांग्रेस के स्टार प्रचारक 

जानिए आखिर विनय कटियार ने प्रियंका को क्या कहा?

दरअसल विनय कटियार ने एक समाचार चैनल से बातचीत के दौरान कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी पर बयान दिया था। जिसके बाद से उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। कटियार ने कहा, प्रियंका गांधी सुंदर महिला है अच्छा है कि वो प्रचार करें बहुत दिनों से निकली नहीं हैं लेकिन उनसे ज्यादा सुंदर महिलाएं तो बीजेपी में है जिन्हें हम लगा देंगे। हालांकि जितना प्रियंका को खूबसूरत कहा जाता है वो उतनी खूबसूरत नहीं हैं हमारे यहां स्मृति ईरानी है जो जहां जाती है वहां पर भीड़ लग जाती है।

vinay कटियार के बयान पर बिफरी प्रियंका, कहा BJP की मानसिकता का पर्दाफाश

प्रियंका के चुनावी मैदान में उतरने को लेकर मची खलबली:-

दरअसल कांग्रेस ने कल देर शाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की जिसमें 40 लोगों के नाम शामिल थे और उनमें से एक थी प्रियंका गांधी यानि कि ऐसा पहली बार होगा कि यूपी के चुनावी मैदान में प्रियंका उतरेंगी।

priyanka gandhi 1 कटियार के बयान पर बिफरी प्रियंका, कहा BJP की मानसिकता का पर्दाफाश

Related posts

इस एक लिंक से जाने अस्पताल में खाली बेड की स्थिति, पूरी प्रक्रिया

Aditya Mishra

IND vs WI 2nd Test: दूसरी पारी, भारत को मिली दूसरी सफलता, विंडीज का स्कोर 18-2

mahesh yadav

चीन के साथ भारत सहयोग का दायरा बढ़ाएगा: प्रणब

bharatkhabar