Breaking News featured देश

गंगासागर मेले में हुई भगदड़ 6 लोगों की मौत, 11 घायल

ganga sagar गंगासागर मेले में हुई भगदड़ 6 लोगों की मौत, 11 घायल

गंगासागर। गंगासागर मेले में मकरसंक्रांति के उपलक्ष में पुण्य स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओँ के बीच लांच पर चढने के दौरान हुई अफरा-तफरी में छः लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 11 लोग घायल हुए।

ganga sagar गंगासागर मेले में हुई भगदड़ 6 लोगों की मौत, 11 घायल

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार मृतकों और घायलों की संख्या बढ सकती है। जिन 6 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है वे सभी महिलायें हैं। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताये गये हैं। यह हादसा रविवार शाम पांच बजे के करीब हुआ। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुण्य स्नान के बाद लोग वापस लौटने की तैयारी में थे। इस दौरान हजारों की तादाद में श्रद्धालु कचुबेडिया पांच नंबर जेटी के पास लांच पर चढने के लिये प्रतीक्षा कर रहे थे।

लांच आते उस पर चढने को लेकर श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। अत्यधिक भीड़ की वजह से उनमें से कई लोग नीचे गिर पड़े और फिर भीड़ ने उन्हें कुचल दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

राज्य के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने घटना पर शोक जताते हुए कहा किसमुद्र में लहरे उठने से पहले लांच पर चढने के दौरान मची अफरातफरी की वजह से हादसा हुआ। दूसरी तरफ सुंदरवन विकास मंत्री मंटूराम पाखिरा दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि घायलों को मेला परिसर में बने अस्थायी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि गंभीर रूप से घायलों को रूद्रनगर अस्पताल भेजा गया है।

Related posts

शिवराज सिंह चौहान को चुनाव हराने की कंप्यूटर बाबा ने खाई कसम

mahesh yadav

ऑपरेशन संकट मोचनः 143 भारतीय स्वदेश लौटे (वीडियो)

bharatkhabar

मॉब लिंचिंग के आरोपियों के सम्मान पर यशवंत का निशाना कहा,अब नालायक बेटे का लायक बाप

mohini kushwaha