Breaking News featured देश

गंगासागर मेले में हुई भगदड़ 6 लोगों की मौत, 11 घायल

ganga sagar गंगासागर मेले में हुई भगदड़ 6 लोगों की मौत, 11 घायल

गंगासागर। गंगासागर मेले में मकरसंक्रांति के उपलक्ष में पुण्य स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओँ के बीच लांच पर चढने के दौरान हुई अफरा-तफरी में छः लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 11 लोग घायल हुए।

ganga sagar गंगासागर मेले में हुई भगदड़ 6 लोगों की मौत, 11 घायल

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार मृतकों और घायलों की संख्या बढ सकती है। जिन 6 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है वे सभी महिलायें हैं। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताये गये हैं। यह हादसा रविवार शाम पांच बजे के करीब हुआ। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुण्य स्नान के बाद लोग वापस लौटने की तैयारी में थे। इस दौरान हजारों की तादाद में श्रद्धालु कचुबेडिया पांच नंबर जेटी के पास लांच पर चढने के लिये प्रतीक्षा कर रहे थे।

लांच आते उस पर चढने को लेकर श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। अत्यधिक भीड़ की वजह से उनमें से कई लोग नीचे गिर पड़े और फिर भीड़ ने उन्हें कुचल दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

राज्य के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने घटना पर शोक जताते हुए कहा किसमुद्र में लहरे उठने से पहले लांच पर चढने के दौरान मची अफरातफरी की वजह से हादसा हुआ। दूसरी तरफ सुंदरवन विकास मंत्री मंटूराम पाखिरा दो लोगों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि घायलों को मेला परिसर में बने अस्थायी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि गंभीर रूप से घायलों को रूद्रनगर अस्पताल भेजा गया है।

Related posts

प्रशासन का सहयोग करेंगे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता

Shailendra Singh

यूपी में आईएएस अफसरों के घर छापेमारी

Srishti vishwakarma

72 घंटे में नोटबंदी का फैसला ले वापस नहीं तो करेंगे आंदोलन : ममता बनर्जी

shipra saxena