featured Breaking News देश

हाफिज सईद का ट्विटर अकाउंट बंद किया गया

hazif हाफिज सईद का ट्विटर अकाउंट बंद किया गया

नई दिल्ली। दुनिया के अग्रणी सोशल नेटवर्किं ग साइट ट्विटर ने गुरुवार को जमात-उद-दावा के कर्ताधर्ता हाफिज सईद का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया। हाफिज सईद का आधिकारिक ट्विटर हैंडल ऐटहाफिजसईदलाइव था।

hazif

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने ट्विटर से चिंता जताई थी कि सईद के अकाउंट का उपयोग हिंसा को भड़काने के लिए किया जा सकता है। इससे पहले ट्विटर हाफिज सईद का ऐटएचसईदऑफिसियल हैंडल से खोला गया एक अन्य आधिकारिक ट्विटर अकाउंट बंद कर चुकी है। इसके बाद सईद ने पिछले वर्ष दिसंबर में नई आईडी से ट्विटर पर नया अकाउंट बना लिया था।

सईद 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले में भूमिका की वजह से भारत में वांछित है। मुंबई हमले में 160 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। ट्विटर अपनी सोशल साइट पर आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों पर रोकथाम लगाने के लिए इस वर्ष की शुरुआत में ही 125,000 खाते बंद कर चुका है।

ट्विटर ने अपने ब्लॉग में लिखा है, “दुनिया के अधिकतर लोगों की तरह हम भी चरमपंथी संगठनों द्वारा किए जा रहे अत्याचारों से दुखी हैं। हम आतंकवाद का प्रचार करने के लिए ट्विटर का उपयोग करने की निंदा करते हैं और ट्विटर के नियमों में साफ-साफ लिखा हुआ है कि इस तरह का बर्ताव या हिंसक धमकी देने के लिए हमारी सेवा के उपयोग की इजाजत नहीं है।”

(आईएएनएस)

Related posts

आरएलडी ने जारी की 35 उम्मीदवारों की सूची

Rahul srivastava

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया आम बजट 2022-23, जानिए बजट से जुड़ी बड़ी घोषणा

Neetu Rajbhar

गुंडों को टिकट देकर गरीबों के हक पर सपा डालना चाहती है डकैती, गुंडों की सरगना है पार्टी – बृजलाल

Rahul