यूपी

विधवा के साथ हुआ रेप का प्रयास

policeman lady विधवा के साथ हुआ रेप का प्रयास

बरेली। जिले में एक बार फिर मानवता शर्मशार हुई है। जहाँ शौच को गई विधवा के साथ गाँव के तीन दबंगो ने रेप का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदेश में आये दिन हवस के दरिंदे ऐसा कारनामा करते हैं। जिससे मानवता तो शर्मासार होती ही है। इसके साथ ही जिसके ऊपर ये बीतती है। उसे ज्यादा दर्द हाताल और हमारी व्यवस्थाएं देते हैं।

policeman lady विधवा के साथ हुआ रेप का प्रयास

बरेली के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वाद में भर्ती शाही थाना क्षेत्र की एक विधवा पर उस वक्त कहर टूट गया जब उसकी अस्मत पर सुबह ही गांव के तीन दबंगों ने हाथ डाला। इस दुखियारी का चार साल पहले ही सुहागग उजड़ गया था। इसके बाद से इस पर बुरी नियत रखे इन दबंगों ने आज उस वक्त इस पर धावा बोला जब महिला खेत में अपने बच्चो के साथ शौच को गई थी। गाँव के ही तीन दबंगो ने उसे दबोच लिया और उसके साथ रेप का प्रयास किया। महिला और उसके साथ गए दोनों बच्चो ने जब इस बात का विरोध किया तो तीनो दबंगो ने महिला और उसके दोनों बच्चो के साथ जमकर मारपीट की और शोर मचाने पर चाकू मार कर भाग गये।

फ़िलहाल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला ने गाँव के तीन लोगों पर रेप करने का आरोप लगाया है। अब पुलिस का खेल देखिए पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध बता रही है। इस मामले में आलाधिकारी भी जांच करने के बाद एफआईआर दर्ज करने की बात कर मामले से पल्लाझाड़ रहे हैं। फिलहाल पुलिस का ये रवैया अपराधियों को शह दे रहा है।

rp Ankit Pathak bareilly विधवा के साथ हुआ रेप का प्रयासअंकित पाठक, संवाददाता

Related posts

गुरुग्राम से सैफई के लिए ले जाया गया मुलायम का पार्थिव शरीर , कल वहीं होगा अंतिम संस्कार, यूपी में 3 दिन का राजकीय शोक

Rahul

गोरखपुर पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, पशु तस्करों की हुई धरपकड़

Aditya Mishra

गोरखपुर: रेलवे स्टेशनों की बदलेगी किस्मत, विकास के लिए होगा 114 करोड़ का खर्च

sushil kumar