बरेली। जिले में एक बार फिर मानवता शर्मशार हुई है। जहाँ शौच को गई विधवा के साथ गाँव के तीन दबंगो ने रेप का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदेश में आये दिन हवस के दरिंदे ऐसा कारनामा करते हैं। जिससे मानवता तो शर्मासार होती ही है। इसके साथ ही जिसके ऊपर ये बीतती है। उसे ज्यादा दर्द हाताल और हमारी व्यवस्थाएं देते हैं।
बरेली के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वाद में भर्ती शाही थाना क्षेत्र की एक विधवा पर उस वक्त कहर टूट गया जब उसकी अस्मत पर सुबह ही गांव के तीन दबंगों ने हाथ डाला। इस दुखियारी का चार साल पहले ही सुहागग उजड़ गया था। इसके बाद से इस पर बुरी नियत रखे इन दबंगों ने आज उस वक्त इस पर धावा बोला जब महिला खेत में अपने बच्चो के साथ शौच को गई थी। गाँव के ही तीन दबंगो ने उसे दबोच लिया और उसके साथ रेप का प्रयास किया। महिला और उसके साथ गए दोनों बच्चो ने जब इस बात का विरोध किया तो तीनो दबंगो ने महिला और उसके दोनों बच्चो के साथ जमकर मारपीट की और शोर मचाने पर चाकू मार कर भाग गये।
फ़िलहाल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां महिला ने गाँव के तीन लोगों पर रेप करने का आरोप लगाया है। अब पुलिस का खेल देखिए पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध बता रही है। इस मामले में आलाधिकारी भी जांच करने के बाद एफआईआर दर्ज करने की बात कर मामले से पल्लाझाड़ रहे हैं। फिलहाल पुलिस का ये रवैया अपराधियों को शह दे रहा है।
अंकित पाठक, संवाददाता