गोरखपुर: पशु तस्करों पर नियंत्रण लगाने के लिए गोरखपुर पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। इसका नतीजा यह रहा कि ऐसे जुड़े कई तस्कर गिरफ्तार किए गए। क्षेत्र के सहजनवा में यह धरपकड़ हुई।
दरअसल गोरखपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सहजनवा में अभियान शुरू किया गया। खबरों के अनुसार पशु तस्कर इतने ज्यादा बेखौफ थे कि पुलिस पर ट्रक चला कर भागने की भी कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी की और चार पशु तस्करों को पकड़ लिया गया। उनके पास से 30 गोवंश और एक ट्रक बरामद किया गया। ये लोग आजमगढ़ के रास्ते बिहार जाने की तैयारी में थे, जिसे सहजनवा पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि भारी संख्या में गोवंश दूसरे राज्य भेजने की योजना बनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश में जहां ऐसी गतिविधियों पर रोक लगी हुई है। वहीं दूसरे राज्यों में तस्करी के मामले भी सामने आ रहे हैं। इसी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा एक्शन लिया गया और 4 पशु तस्करों को गिरफ्तार किया।