featured वायरल

यूपी: लखनऊ में पहली बार महिलाओं ने पढ़ी नमाज

EID यूपी: लखनऊ में पहली बार महिलाओं ने पढ़ी नमाज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को ईद बहुत ही धूमधाम से मनाई गई। ईद की सबसे बड़ी नमाज ऐशबाग स्थित ईदगाह में हुई। यहां मौलाना खालिद रशीद फरंगी ने लोगों को नमाज अदा कराई। ईद की खासियत यह रही कि पहली बार महिलाओं ने भी नमाज अदा की। इस बार यहां ईद पर एक अलग नजारा देखने को मिला। ऐशबाग ईदगाह में पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी ईद की नमाज अदा की। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया की पहल पर शुरू हुई इस कवायद की सभी सराहना कर रहे हैं।

EID

मौलाना खालिद रशीद फरंगी ने बताया कि ईदगाह में करीब पांच लाख लोगों ने नमाज अदा की। इसमें करीब पांच हजार महिलाएं भी शामिल हुईं। महिलाओं के लिए पर्दे का खास ख्याल रखा गया।

मौलाना ने बताया कि ईदगाह में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध नहीं था, लेकिन इससे पहले महिलाओं ने पुरुषों के साथ कभी भी नमाज नहीं अदा की थी। यह पहला मौका है, जब महिलाओं और पुरुषों ने एक साथ नमाज अदा की है।

इस बार लखनऊ में दो दिन ईद मनाई गई। बुधवार को शिया समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। जबकि अगले दिन सुन्नी समुदाय के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ ईद मनाई।

(आईएएनएस)

Related posts

बांग्लादेश ने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप फाइनल में भारत को हराकर खिताब किया अपने नाम

Rani Naqvi

राजस्थान: नदी के तेज बहाव में ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ डूबे युवक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Saurabh

पिथौरागढ़: स्वास्थ्य विभाग ने ली राहत की सांस, कोरोना के मामलों में आई कमी

pratiyush chaubey