यूपी

नोटबंदी से बढ़ा महिलाओं का सम्मानः स्वाती सिंह

swati singh नोटबंदी से बढ़ा महिलाओं का सम्मानः स्वाती सिंह

मेरठ। आगामी विधानसभा चुनाव की आहट पाते ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को जोडने के उद्देश्य से विभिन्न सम्मेलनों का आयेाजन किया जा रहा है। जिस कडी में बुधवार को भाजपा महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा स्वाती सिंह ने भाग लिया। इस दौरान उन्होने महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि महिला जिताऊ प्रत्याशी होगी तो निश्चित रूप से उसे चुनाव में टिकट दिया जाएगा।

swati-singh

मेरठ के परतापुर बाईपास पर स्थित केशव माधव गार्डन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए स्वाति सिंह ने प्रदेश की सपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधाते हुए कहा कि सपा सरकार के राज में महिलाओं को सम्मान नही हुआ और महिला उत्पीडन की वारदात बढ़ी है। अगर राज्य में भ्रष्टाचार और निडर होकर रहना है तो इस बार भाजपा की सरकार बननी चाहिए।

नोट बंदी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं का सम्मान बढा है। नोटबंदी से काला धन रखने वालों की हालत खराब हो गई है और वो पूरी तरह से बौखाला गए है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया की वह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए और पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए कमर कस लें।

 Rp_rahul-gaupta_meerut (राहुल गुप्ता, संवाददाता)

Related posts

ठगी की शिकार हुई महिलाएं पहुंची वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यलय, लगाई मदद की गुहार

Rahul

मायावती के बयान पर योगी का पलटवार: महागठबंधन का भरोसा अली में तो भाजपा का बजरंगबली में

bharatkhabar

नगर निगम ने चलाया अभियान, रिकॉर्डतोड़ किया सैनिटाइजेशन

sushil kumar