featured देश

Maharashtra: मिलिंद देवड़ा शिंदे गुट की शिवसेना में हुए शामिल, CM एकनाथ ने दिलाई सदस्यता

Shinde Maharashtra: मिलिंद देवड़ा शिंदे गुट की शिवसेना में हुए शामिल, CM एकनाथ ने दिलाई सदस्यता

Maharashtra: आज यानी रविवार को कांग्रेस पार्टी को छोड़कर नेता और पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा ने शिंदे गुट की शिवसेना की सदस्यता ग्रहण कर ली।

ये भी पढ़ें :-

Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अभेद्य बना अयोध्या, 11,000 जवान किए तैनात

मुंबई में  सीएम एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस पूर्व सांसद मिलिंद देवड़ा को झंडा देकर सदस्यता दिलाई। मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे के बाद महाराष्ट्र की सियासत में हलचल मच गई। मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस से इस्तीफा देने को लेकर ट्वीट किया।

मिलिंद देवड़ा ने लिखा कि आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ। कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया है। पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हो रहा है। मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।

ये हुए शिवसेना में शामिल

मिलिंद देवड़ा के साथ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुशिबेन शहा, पूर्व नगरसेवक प्रमोद मांद्रेकर, सुनिल नरसाळे, रामवचन मुराई, हंसा मारु, रमेश यादव और गजेंद्र लष्करी, मुंबई कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी प्रकाश राउत, मारवाडी संमेलन अध्यक्ष सुशील व्यास, पूनम कनोजिया, जैन सेवा संघ- अध्यक्ष संजय शहा, मुंबई कांग्रेस के राजस्थानी सेल के अध्यक्ष दिलीप साकेरिया, हेमंत बावधनकर, मुंबई कांग्रेस के सचिव राजाराम देशमुख, सचिव त्रिंबक तिवारी और ऑल इंडिया जैन फेडरेशन के अध्यक्ष कांती मेहता शिवसेना में शामिल हुए हैं।

Related posts

चीन पर बैन लगाने के क्या वाकई में होगा भारत को नुकसान, जानिए क्यों हो रही ये बात?

Mamta Gautam

Jharkhand Gangrape: छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, परिजनाें ने काटे हाथ-पैर 

Aditya Gupta

यूपी: पुलिस पर फर्जी मामला दर्ज करने का आरोप, 4 लड़कियों की आत्मदाह की कोशिश

bharatkhabar