featured यूपी

UP News: रेल मंत्रालय ने बदला अयोध्या जंक्शन का नाम, ये होगा नया Name

ax 8 UP News: रेल मंत्रालय ने बदला अयोध्या जंक्शन का नाम, ये होगा नया Name

UP News: 22 जनवरी 2024 को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी हैं। इस को लेकर पूरा शहर तैयारियों में जुटा हुआ है। उधर, रेल मंत्रालय ने अयोध्या जंक्शन का नाम बदल दिया है। अब अयोध्या जंक्शन को अयोध्या धाम जंक्शन करने का आदेश जारी किया है।

ये भी पढ़ें :-

India Corona Update: देश में बीते 24 घंटों में मिले 798 नए मामले, 5 लोगों की मौत

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2 दिन पहले चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उस वक्त उन्होंने अयोध्या जंक्शन का नाम अयोध्या धाम जंक्शन करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद रेल मंत्रालय ने ये निर्णय लिया। 22 जनवरी 2024 को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन होना है, जिसे प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।

इन रेलवे स्टेशन को बदले नाम

इससे पहले भी कई बार रेलवे स्टेशन के नाम बदले गए हैं। इससे पहले अप्रैल 2022 में झांसी के रेलवे स्टेशन के नाम बदलकर वीरांगना लक्ष्मीबाई किया गया था। इसके साथ नवंबर 2021 में भोपाल के हबीबगंज स्टेशन का नाम बदलकर ‘रानी कमलापति’ किया गया था।

Related posts

Srinagar PM Modi: पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा: चुनाव आते ही याद आई चारधाम यात्रा

Neetu Rajbhar

जापान में टाइफून को लेकर 22,000 सैनिक अलर्ट पर

Samar Khan

सपा सरकार के कार्यकाल को याद कर रही जनता: अखिलेश

Aditya Mishra