Breaking News यूपी

सपा सरकार के कार्यकाल को याद कर रही जनता: अखिलेश

akhilesh yadav 10 सपा सरकार के कार्यकाल को याद कर रही जनता: अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी की जनता सपा सरकार के कार्यकाल को याद कर रही है। प्रदेश की जनता योगी की नीतियों से उब गई है। जनता पूरी तरह त्रस्त हो गई है। अब बदलाव होना निश्वित हो गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार का हर काम जनता के खिलाफ ही होता है। लोगों के सामने गंभीर समस्याएं हैं, दिन पर दिन कई प्रकार की चुनौतियां बढ़ती जा रहीं हैं, लेकिन योगी सरकार इनको दूर करने में कोई रूचि नहीं रखती है।

उन्होंने कहा कि राजनैतिक षडयंत्रों से संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। बीजेपी राजनीति का व्यापार करती है। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, महिलाओं के उत्पीड़न और अपराध से जनता व्याकुल हो गई।

बावजूद इसके बीजेपी झूठ का पुलिंदा लेकर चल रही है। लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। अखिलेश ने कहा कि जिनके राज में नौकरी के लिए युवाओं को हाथ जोड़ना पड़ रहा है, जनता अब इस सरकार से हाथ जोड़ लेगी।

सपा मुखिया ने कहा कि बीजेपी की केन्द्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ दिया है। सत्ता में आने के बाद से सिर्फ सपने दिखाए, उन्हें पूरे नहीं किए।

किसानों की आमदनी दोगुना करने का झूठ फैलाने वाली बीजेपी सरकार में महंगाई और बेरोजगारी ने आम जनता की कमर तोड़ दी है।

उन्होंने कहा कि यूपी सरकार तो हर मोर्चे पर विफल है। जनता की गाढ़ी कमाई को विज्ञापनों के माध्यम से बीजेपी अपनी छवि चमकाने में खर्च कर रही है।

अखिलेश ने कहा कि यूपी के विकास को बीजेपी ने रोक दिया है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और भ्रष्टाचार से जनता का हाल बेहाल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिर्फ घोषणाएं कर रहे हैं। जमीन पर उसका कोई पालन नहीं हो रहा है।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार जो नीतियां बना रही है, उससे बड़े उद्योगपतियों को ही लाभ पहुंचेगा। गरीबों का कल्याण सरकार के एजेंडे से बाहर है।

अखिलेश यादव ने कहा कि अब जनता समाजवादी सरकार में हुए विकास कार्यों को याद कर रही है। यूपी में प्रगति और समृद्धि के लिए जो परियोजनाएं शुरू हुईं थी, बीजेपी सरकार उन पर कुंडली मारकर बैठी है।

अखिलेश ने कहा कि इतना ही नहीं कल्याणकारी नीतियों का बस्ता ही गायब कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के पिछड़ेपन की जिम्मेदार मौजूदा योगी सरकार है। जनता को दुःखी करने वाली बीजेपी की विदाई करने के लिए लोगों ने कमर कस ली है।

सपा मुखिया ने कहा कि 2022 में यह बदलाव सौ फीसदी सुनिश्चित है। राज्य की जनता का पक्का भरोसा समाजवादी सरकार पर है जिससे उनके साथ न्याय होता है।

Related posts

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर घाट जाने वाले श्रद्धालुओं की बस में लगा आग, तीन लोगों की गंगा में डूब कर मौत

Rani Naqvi

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने दूरदर्शन द्वारा निर्मित देशभक्ति गीत “वतन” देश को समर्पित किया

bharatkhabar

लखनऊ में बनेंगे इलेक्ट्रिक बस के चार्जिंग प्वाइंट, होली के बाद शुरु होगा ट्रायल

Aditya Mishra