featured देश हेल्थ

India Corona Case Update: देश में बीते 24 घंटे में दर्ज किए 841 नए केस, 3 लोगों की मौत

863882 up corona case India Corona Case Update: देश में बीते 24 घंटे में दर्ज किए 841 नए केस, 3 लोगों की मौत

India Corona Case Update: देश में कोरोना महामारी के केस लगातार सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटे में 841 नए केस दर्ज किए गए और 3 लोगों की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें :-

UP News: रेल मंत्रालय ने बदला अयोध्या जंक्शन का नाम, ये होगा नया Name

24 घंटे में 3 लोगों की कोरोना से मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना केसों की संख्या बढ़कर 4,309 हो गई। वहीं, 24 घंटे में मरने वाले लोग केरल, कर्नाटक और बिहार के रहने वाले हैं।

भारत में मिले कुल 4.50 करोड़ केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कुल 4.50 करोड़ मामले सामने आए हैं। इसके साथ देश में अब तक 5,33,361 मौतें हुई हैं। देश में कोरोना महामारी से 4.44 करोड़ लोग उबर चुके हैं।

लोगों को 220.67 करोड़ से अधिक दी कोरोना की खुराकें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में कोविड-19 टीकों की 220.67 करोड़ से अधिक खुराकें दी गई हैं।

 

Related posts

योगी राज में आहत दलितों ने दी धर्म परिवर्तन की धमकी

kumari ashu

जाने ग्रह दशाओं के अनुसार क्या है कोरोना की भविष्यवाणी

Rani Naqvi

बीजेपी, AAP ने सीलमपुर में शांति की अपील की

Trinath Mishra