featured धर्म

Shardiya Navratri 2023 Third day: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

download 3 1 Shardiya Navratri 2023 Third day: नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Shardiya Navratri 2023 Third day: 17 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। इस दिन मां दुर्गा के तीसरे रूप मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां दुर्गा की तीसरी शक्ति का नाम चंद्रघंटा है।

ये भी पढ़ें :-

17 अक्टूबर 2023 का राशिफल, जानें कैसे रहेगा आज का दिन

मां चंद्रघंटा 9 रूपों में से एक है। ये तीसरा स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। इनके माथे पर घंटे के आकार का अर्धचंद्र बना हुआ है। इसी कारण से इन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। नवरात्रि का तीसरा दिन अत्यधिक महत्व का माना जाता है। मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना से संसार के सारे कष्ट मिट जाते हैं। मोक्ष की प्राप्ति होती है।

मां चंद्रघंटा की पूजा मुहूर्त 2023

  • अभिजीत मुहूर्त – 11:49 AM से 12:35 PM
  • अमृत काल – 10:17 AM से 11:58 AM
  • ब्रह्म मुहूर्त – 04:51 AM से 05:39 AM
  • गोधूलि मुहूर्त: 05:19 PM से 05:43 PM

मां चंद्रघंटा की पूजन विधि

  • सूर्योदय से पहले उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान कर लें।
  • मां चंद्रघंटा के साथ मां दुर्गा के अन्य स्वरूपों का ध्यान करें।
  • मां दुर्गा की पूजा आरंभ करें। सबसे पहले फूल, माला, कुमकुम, सिंदूर,रोली अक्षत लगाएं।
  • मां चंद्रघंटा को केसर की खीर या फिर दूध से बनी कोई मिठाई खिलाएं।
  • मां चंद्रघंटा को घी का दीपक और धूप जलाने के बाद मंत्र, दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती का पाठ करने के साथ अंत में आरती कर लें और भूल चूक के लिए माफी मांग लें।

Related posts

चमोली में मौत की बारिश, खौंफ में लोग..

Rozy Ali

अमेरिका की समझ पर सवाल उठाते-उठाते अपनी समझ का मजाक बनवा बैठे इमरान खान

Rani Naqvi

VIRAL VIDEO : एक ऑटो में ड्राइवर सहित 27 सवारियां, पुलिस भी हुई हैरान , ऑटो किया सीज

Rahul