PM Modi In Uttarakhand: 12 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत की आध्यात्मिक भूमि आदि कैलाश पहुंचे। शिव धाम आदि कैलाश आगमन पर प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें :-
आदि कैलाश पहुंचने पर पीएम मोदी ने शिव मंदिर में पूजा की और आदि कैलाश के विराट दर्शन किए। इसके साथ पीएम मोदी ने देश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। बता दें प्रधानमंत्री मोदी 12 अक्टूबर को सुबह 8.45 बजे हेलीकॉप्टर से पिथौरागढ़ जनपद में ज्योलिंगकांग हेलीपैड पर उतरे। इसके बाद वह कार से पार्वती सरोवर और शिव मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की।
Sharing some more glimpses from Parvati Kund. pic.twitter.com/knqEzDpa6U
— Narendra Modi (@narendramodi) October 12, 2023
इसके साथ पीएम मोदी ने आदि कैलाश मंदिर में रं-समुदाय के लामा पुजारियों ने पौराणिक काल से प्रसिद्ध शिव-पार्वती की ‘माटी पूजा’ पूरे विधि विधान के साथ संपन्न की। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि है। यहां कण-कण में देवी देवताओं का वास है। भगवान आदि कैलाश के दर्शन कर उन्हें परम आनंद की अनुभूति हुई है।
उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के पवित्र पार्वती कुंड में दर्शन और पूजन से अभिभूत हूं। यहां से आदि कैलाश के दर्शन से भी मन आह्लादित है। प्रकृति की गोद में बसी अध्यात्म और संस्कृति की इस स्थली से अपने देश के सभी परिवारजनों के सुखमय जीवन की कामना की। pic.twitter.com/iIEpO0Cta0
— Narendra Modi (@narendramodi) October 12, 2023
साथ में उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सभी मंदिरों को एक सर्किट के रूप में विकसित किया जा रहा है। आदि कैलाश के दर्शन करने के बाद पीएम मोदी ज्योलिंगकांग हैलीपेड से गुंजी के लिए रवाना हुए।