featured धर्म

3 अगस्त 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

aaj ka rashifal 4 3 अगस्त 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: 3 अगस्त 2023 को गुरुवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। जानिए आज का राशिफल…..

मेष
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप एक्टिव रहेंगे। आप जरूरी काम को समय से पूरा कर लेंगे। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। शाम तक किसी करीबी रिश्तेदार के घर पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन मधुर बनेगा।

वृष
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। किसी काम में भाई-बहन का पूरा-पूरा सपोर्ट मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। लवमेट अपने पार्टनर को गिफ्ट देंगे।

मिथुन
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आपकी बनाई हुई योजनाओं से सफलता मिलने के पूरे योग हैं। करीबी लोगों के साथ सबंधों में सुधार होने के योग है। जीवनसाथी से खुलकर बात करेंगे।

कर्क
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। दोस्तों के साथ थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। कोई दोस्त धोखा दे सकता है, सावधान रहें। आप पर झूठे आरोप भी लगने की संभावना है। बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है।

सिंह
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। ज्यादातर काम समय से पूरे हो सकते हैं। घरेलू समानों पर खर्च बढ़ सकता है। आपके विचारों से अधिकारी थोड़े नाराज हो सकते हैं। परिवार के मामलों में अनदेखा करने से आपको थोड़ा नुकसान हो सकता है।

कन्या
आज कई दिनों से जिस काम में आप रात-दिन एक कर रहे थे। बड़ी सरलता के साथ आज पूरा हो जायेगा। अचानक धन लाभ होगा। परिवारवालों के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। दोस्तों की मदद मिलेगी।

तुला
आज घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में सफल हो सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं। कामकाज में व्यस्त रहेंगे। भागदौड़ भी बना रहेगा।

वृश्चिक
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। सामने आई चुनौतियों को धैर्य के साथ आसानी से खत्म कर लेंगे। किसी पुराने काम का नतीजा आपके फेवर में हो सकता है। करियर में कुछ अच्छे बदलाव हो सकते हैं।

धनु
आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत और बेहतर होंगे। आप अपनी कोशिशों में बहुत हद तक सफल होंगे। आपकी सकारात्मक सोच कारगर होगी। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिलेगी।

मकर
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। व्यापार में रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी जरूरी काम में पिता का सहयोग मिल सकता है।

कुंभ
आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स केलिए आज का दिन बढ़िया है। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। आपको कई नए मौके मिलेंगे। रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। कोई नया काम करने की प्लानिंग करेंगे।

मीन
आज आपका मन रचनात्मक कार्यों अधिक लग सकता है। लोग आपके व्यवहार से खुश हो सकते हैं। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आप माता-पिता के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

Aaj Ka Panchang: आज 3 अगस्त 2023 गुरुवार का दिन है। सावन मास की कृष्ण पक्ष द्वितीया 04:16 PM तक उसके बाद तृतीया तक । सूर्य -सूर्य कर्क राशि पर है,, योग- सौभाग्य योग 10:17 AM तक, उसके बाद शोभन योग, करण – तैतिल 06:10 AM तक, बाद गर 04:17 PM तक, बाद वणिज 02:28 AM तक, बाद विष्टि है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 3 अगस्त का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- द्वितीया 04:16 PM तक उसके बाद तृतीया
  • नक्षत्र-धनिष्ठा 09:56 AM तक उसके बाद शतभिषा
  • करण-गर और वणिज
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग- शोभन
  • वार-गुरुवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 6:02 AM
  • सूर्यास्त– 7:04 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 8:44 PM 3 अगस्त
  • चन्द्रास्त- 8:31 AM 4 अगस्त
  • राहु काल-02:10 PM से 03:48 PM तक

Related posts

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्‍मार्टफोन से लैस करेगी योगी सरकार

Shailendra Singh

उदयपुर मर्डर: कन्हैया का अंतिम संस्कार, गहलोत बोले इसमें किसी अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन का हाथ, BJP हुई हमलावर

Rahul

WTC FINAL: टेस्ट चैम्पियनशिप हारने की कागार पर भारतीय टीम, दूसरी पारी में 170 रन पर ALL OUT

Shailendra Singh