featured देश राज्य

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही, हरियाणा सरकार ने की मदद, CM रिलीफ फंड में दान किए 5 करोड़

High alert, Devbhumi, issued, due to, heavy rains, mumbai, bihar, 2013 tragedy

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही को देखते हुए मदद के लिए हरियाणा ने हाथ बढ़ाए हैं।

यह भी पढ़े

करगिल-उत्तरकाशी में फटा बादल , दिल्ली में फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, यमुनोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड

 

नुकसान की भरपाई के लिए कर्मचारी, सामाजिक संस्थाएं और उद्योगपति आगे आ रहे हैं। वहीं अब हरियाणा सरकार ने भी CM राहत कोष में 5 करोड़ रुपए दिए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खुद ट्वीट करके यह जानकारी साझा की है।

e343bd5f f68b 4e87 af7f 1689826968 हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से तबाही, हरियाणा सरकार ने की मदद, CM रिलीफ फंड में दान किए 5 करोड़

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि आपदा बताकर नहीं आती। इस आपदा की घड़ी में जिसकी जो मदद कर सकते हैं, हम वह करेंगे। बाढ़ से प्रभावित हम भी हैं और हिमाचल भी है। हिमाचल में आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए हरियाणा सरकार 5 करोड़ की राहत राशि CM रिलीफ फंड में सहायता के रूप में दिए हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश में भारी बारिश से 8000 करोड़ रुपए की सरकारी व निजी संपत्ति तबाह हो गई है। इससे पहले प्रदेश में ऐसी तबाही कभी नहीं हुई। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई व राहत कार्यों के लिए राहत कोष बनाया है।

 

Related posts

ताजमहल के दीदार को उमड़े सैलानी

Rani Naqvi

सीएम योगी के दिल्ली दौरे के बाद विधानसभा के पास बढ़ाई गई सुरक्षा

Shailendra Singh

डोनाल्ड ट्रम्प की वापसी का संकेत दे रहे हैं ये मुद्दे

Mamta Gautam