featured देश

करगिल-उत्तरकाशी में फटा बादल , दिल्ली में फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, यमुनोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड

heavy rains and landslides in uttarakhand 1657696701 करगिल-उत्तरकाशी में फटा बादल , दिल्ली में फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, यमुनोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड

 

पहाड़ों में तेज बारिश का दौर जारी है। उत्तरकाशी और करगिल में 21 जुलाई की देर रात बादल फटने की घटना सामने आई।

यह भी पढ़े

22 जुलाई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

यमुनोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड हो गया और कई गाड़ियां दब गईं। वहीं, स्कूलों में भी मलबा जमा हो गया। बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें तैनात की गई हैं।

heavy rains and landslides in uttarakhand 1657696701 करगिल-उत्तरकाशी में फटा बादल , दिल्ली में फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, यमुनोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड

उधर, राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर में भारी बारिश हुई है। जोधपुर की एक गली में पानी के तेज बहाव में बाइक, स्कूटी सवार बह गए। यहां 2 घंटे में 66.8 मिमी बारिश हुई।

180352 rainweb 1 करगिल-उत्तरकाशी में फटा बादल , दिल्ली में फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, यमुनोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड

महाराष्ट्र के पालघर, मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। रायगढ़ के इर्शालवाडी में लैंडस्लाइड से मरने वालों की संख्या 22 हाे गई है, 86 लोग लापता हैं।

mumbairainstoday 1623231063 करगिल-उत्तरकाशी में फटा बादल , दिल्ली में फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, यमुनोत्री हाईवे पर लैंडस्लाइड

दिल्ली में एक बार फिर यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। हिमाचल में भी 22 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान है। ओडिशा के 15 जिलों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है।

 

Related posts

दबंग-3 में मौनी रॉय निभाएगी सलमान खान की एक्स के रुप में भूमिका

mohini kushwaha

Uttar Pradesh Election 2022: कांग्रेस आज जारी करेंगी महिला घोषणा पत्र, जानिए किन से वादों से कांग्रेस जनता को रिझाने का करेगी प्रयास

Neetu Rajbhar

किसान आंदोलन के समर्थन में आए मशहूर कव्वाल साबरी सूफी, जानें कैसे की किसानों की मदद

Aman Sharma