featured धर्म

22 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj ka Rashifal horoscope of 2 may 2021 22 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: 22 जून 2023 को गुरुवार है. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है. जानिए आज का राशिफल…..

मेष
चिंता को त्याग दें, जो होगा वह अच्छा होगा, इसलिए व्यर्थ सोचना बंद करें, आपकी बुद्धि और विवेक से कार्य बन जाएंगे, आपके शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। हनुमानजी की भक्ति से लाभ होगा।

वृषभ
पड़ोसियों से विवाद की संभावना है, स्वास्थ सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता है, मौज मस्ती पर अधिक धन खर्च होगा, उपहार मिलने की संभावना है, मेलजोल बढ़ेगा, वाहन सुख के संकेत हैं।

मिथुन
परिवार में आई समस्या का निदान होगा, समय की अस्थिरता से परेशानी होगी, रंगमंच से जुड़े जातकों के मान से बढ़ोतरी होगी, कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल होगा और धन की प्राप्ति होगी।

कर्क
अनजान लोगों पर भरोसा नहीं करें, अधूरे कार्य पूरे नहीं होंगे, खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, अकस्मिक खर्च से बजट गड़बड़ा सकता है।

सिंह
व्यापार में उन्नति के अवसर हैं, कार्यों में आ रही परेशानी से बच निकलेंगे, बर्तन के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है, परोपकार करने से लाभ होगा।

कन्या
किसी भी काम में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है, कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं, मामूली बातों पर विवाद की संभावना है, भाई-बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।

तुला
कार्यस्थल पर कोई समस्या आ रही है तो वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं, पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।

वृश्चिक
उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही कार्य करें, विद्युत उपकरण खरीदने के योग बन रहे हैं।

धनु
ग्रह आपके अनुकूल हैं, आज आपके रूके कार्यों को गति मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा और प्रेम प्रसंगों में भी सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा, समय रहते जरूरी काम पूरे कर लें।

मकर
परिश्रम के कारण सफलता मिलेगी, जिसमें दूसरों का भी सहयोग रहेगा, स्वास्थ पर धन खर्च होने की संभावना, पारिवारिक आयोजनों से दूरियां खत्म होगी।

कुंभ
कानूनी अड़चनें आ सकती हैं, किसी बात की बैचेनी रहेगी, तेल व्यापारियों को ज्यादा मुनाफा होगा, विदेश जाने के योग हैं, नया व्यापार शुरू होने की संभावना है।

मीन
जीवन में हुई गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका, अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे, प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होगी, दिन शुभ है।

Aaj Ka Panchang: आज 22 जून 2023 गुरुवार का दिन है। ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्षचतुर्थी 05:27 PM तक उसके बाद पञ्चमी है । सूर्य -सूर्य मिथुन राशि में है, योग-हर्षण योग 03:31 AM तक, उसके बाद वज्र योग, करण- विष्टि 05:28 PM तक, बाद बव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 22 जून का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- चतुर्थी 05:27 PM तक उसके बाद पञ्चमी
  • नक्षत्र- अश्लेशा 04:18 AM, June 23 तक
  • करण- विष्टि और बव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग-हर्षण
  • वार-गुरुवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:45 AM
  • सूर्यास्त–7:11 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 9:03 AM 22 जून
  • चन्द्रास्त- 10:39 PM 22 जून
  • राहु काल 2:09 PMसे 3:50 PM तक

Related posts

खुशखबरी: दिल्ली सरकार आज से घर बैठे देगी ड्राइविंग लाइसेंस जैसी 40 सेवाएं

mahesh yadav

कपड़े और जूते का शौक रखने वालें लोगों को ये ख़बर दे सकती है झटका, जानें जीएसटी काउंसिल का फैसला

Kalpana Chauhan

20 सितंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, नक्षत्र और राहुकाल

Rahul