featured धर्म

23 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: 23 जून 2023 को शुक्रवार है. शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है. इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है. आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने क्लाइंट से मुलाकात होगी। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

वृष
आज आपको इनकम में बढ़ोतरी के लिये किसी की मदद मिलेगी। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से पूरा होगा। जीवनसाथी किसी काम के लिये आपकी तारीफ करेंगे।

मिथुन
आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आपकी फिटनेस बनी रहेगी। आप घर के लिए कुछ जरूरी सामान खरीदेंगे। आप जीवनसाथी की किसी काम में मदद करेंगे।

कर्क
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध करेंगे। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी।

सिंह
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी को समय दें, रिश्ते में चल रही समस्याएं समाप्त होगी।

कन्या
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। बहुत जरूरी हो तभी यात्रा करें। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा।

तुला
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेगी। वाहन चलाते समय आज आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जीवनसाथी की तरक्की देखकर मन प्रसन्न होगा।

वृश्चिक
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। दाम्पत्य रिश्तों में मजबूती आयेगी। आज कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी।

धनु
आज आपका दिन खुशी से भरा रहेगा। कारोबार में लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आपको किसी से उपहार मिलेगा।

मकर
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। रेस्टोरेंट का काम कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। आज आप आपके काम समय से पूरा कर लेंगे।

कुंभ
आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपके रूके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है।

मीन
आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।

Aaj Ka Panchang: आज 23 जून 2023 शुक्रवार का दिन है। ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष पञ्चमी 07:53 PM तक उसके बाद षष्ठी है । सूर्य -सूर्य मिथुन राशि में है, योग-वज्र योग 04:31 AM तक, उसके बाद सिद्धि योग, करण- बव 06:41 AM तक, बाद बालव 07:54 PM तक, बाद कौलव है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 23 जून का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- पञ्चमी 07:53 PM तक उसके बाद षष्ठी
  • नक्षत्र- मघा पूर्ण रात्रि तक
  • करण- बालव और कौलव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग- वज्र
  • वार-शुक्रवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:46 AM
  • सूर्यास्त–7:11 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 9:56 AM 23 जून
  • चन्द्रास्त- 11:13 PM 23 जून
  • राहु काल 10:48 AM से 12:29 PM तक

Related posts

अर्नब गोस्वामी पर महिला पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट का आरोप, एक और केस दर्ज

Samar Khan

अगर इन चीजों का करेंगे दान तो घर में आएगा दुर्भाग्य

kumari ashu

आतंकी संगठन ने कश्मीरी पंडितों को दी धमकी, कहा- ट्रांजिट कॉलोनियों को ‘कब्रिस्तान’ में देंगे बदल  

Rahul