Rajasthan Board 12th Result 2023: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के बारहवीं विज्ञान और कॉमर्स के नतीजे गुरुवार शाम को जारी हो गए। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशासक सीआर मीणा परिणाम ने जारी किया।
ये भी पढ़ें :-
UP Legislative Council Election: यूपी विधान परिषद की रिक्त दो सीटों पर 29 मई को होगा चुनाव
कॉमर्स स्ट्रीम का 96.60 और विज्ञान स्ट्रीम का 95.65 फीसदी परिणाम रहा। छात्र अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर देख सकते हैं। 12वीं के एग्जाम 9 मार्च से शुरू होकर 12 अप्रैल तक चले थे। बोर्ड की तरफ से एग्जाम के दौरान कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया था।
RBSE रिजल्ट 2023 कैसे करें चेक ?
- आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाए।
- यहां होम पेज पर रिजल्ट 2023 का लिंक दिखाई देगा आपको उस लिंक पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपके सामने एक दूसरा पेज ओपन हो जाएगा।
- यहां आपको कुछ जानकारी भरनी होगी जैसे रोल नंबर, कैप्चा कोड भरना होगा।
- जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने आपका रिजल्ट खुल कर आ जाएगा।
- आप अपने रिजल्ट को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते हैं।