featured दुनिया देश

न्यूजीलैंड: होस्टल में आग लगने से अब तक 6 की मौत, कई लोग लापता

WhatsApp Image 2022 09 21 at 9.45.30 AM 1 660x330 1 न्यूजीलैंड: होस्टल में आग लगने से अब तक 6 की मौत, कई लोग लापता

न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन में मंगलवार देर रात 12 बजकर 30 मिनट पर एक चार मंजिला होस्टल में आग लग गई। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग लापता हैं।

यह भी पढ़े

16 मई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

 

होस्टल का नाम लोफर्स लॉज होस्टल है, जिसमें 92 कमरे थे। आग बुझाने के लिए 90 फायर फाइटर्स और 20 फायर ट्रकों को काम पर लगाया गया था। इन्होंने 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, इनमें से 5 लोगों को होस्टल की छत से रेस्क्यू किया गया था। एक व्यक्ति ने तो जान बचान के लिए तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जो बुरी तरह जख्मी हो गया। इमेरजेंसी सर्विसेज के लोग अभी भी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। इसके लिए आम नागरिकों की मदद भी मांगी गई है। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चला है, लेकिन लोकल मीडिया का कहना है कि आशंका है किसी ने आग जानबूझकर लगाई हो।

प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने स्थिति को गंभीर बताया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की। वहीं, पुलिस का कहना है कि वो मरने वाले लोगों की पहचान करने में जुटे हुए हैं। हेल्थ बोर्ड के मुताबिक इस होस्टल में रहने वाले ज्यादातर लोग वो थे जिनका खुद का घर नहीं था। कई बुजुर्ग भी यहां रह रहे थे। जो अभी तक सदमे में हैं। वहीं, कई लोगों को जब बचाया गया तो वो सिर्फ पजामा पहने हुए थे।

होस्टल की आसपास वाली इमारतों में लोगों को खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने को कहा गया था। वहीं, न्यूजीलैंड के एक अधिकारी एना टूटन ने कहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान करने में समय लगेगा। होस्टल ने हाल ही में फायर सेफ्टी टेस्ट को पास किया था। फायर और इमरजेंसी विभाग के कमांडर ने निक प्याट ने कहा कि आग बुरे सपने की तरह थी।

 

Related posts

Jammu Kashmir News: SIA ने श्रीनगर एयरपोर्ट पर कुख्यात भगोड़े आतंकी को किया गिरफ्तार

Rahul

South Africa Fire Incident: जोहानसबर्ग में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 72 लोग जिंदा जले

Rahul

हाफिज सईद के बेटे और दामाद पाक आम चुनाव में पंजाब प्रांत से चुनाव लड़ेगा

rituraj