featured धर्म

17 मई 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Rashifal: आज 17 मई 2023 को बुधवार है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है। इन दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
आज का दिन जातक का सिद्धिदायक रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, विरोधी नुकसान नहीं पहुंचा सकेंगे। गृहस्थ जीवन मंगलमय रहेगा। अध्यात्म में समय देंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

वृषभ
आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आज किसी भी कार्य को करने से पहले योजना बनाएंगे। आज जातक कार्यक्षेत्र में सफलता निश्चित मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सरकारी क्षेत्र से शुभ समाचार मिलेंगे।

मिथुन
आज का दिन आपके लिए व्यापार आदि में कोई नया मार्ग खोलेगा। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी डील होने से लाभ प्राप्त होगा। किसी परिचित के मिलने से रुका हुआ कार्य पूरा होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

कर्क
आज का दिन जातक का समस्याग्रस्त रहने वाला है। व्यर्थ की यात्रा से तनाव महसूस करेंगे। आज जातक शारीरिक समस्या से व्यथित रहेंगे। मौसमी बीमारियों का प्रकोप बना रहेगा। धन संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह
आज जातक का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहने वाला है। रुके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे। व्यवहार कुशलता से बिगड़े कार्य सुलझा लेंगे। व्यवसाय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। खान-पान संयमित रखें।

कन्या
आज का दिन जातक को मान सम्मान में वृद्धि करवाने वाला होगा। व्यापार में धन की वृद्धि होगी। आज व्यवसाय में लाभ के सौदे हाथ लगेंगे। व्यावसायिक यात्रा से लाभ हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला
आज जातक अपनी बुद्धि से बिगड़े कार्य भी बना लेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आकस्मिक पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है जिससे मन प्रसन्न होगा। सरकारी कार्य को लेकर भाग-दौड़ करनी पड़ेगी।

वृश्चिक
आज का दिन जातक का व्यस्ततापूर्ण रहने वाला है। मन में अकारण भय व्याप्त रहेगा। छोटे भाई से बाद विवाद हो सकता है सतर्क रहे। व्यर्थ खर्च होने के कारण आर्थिक परेशानी में आ सकते है।

धनु
आज के दिन जातक सामान्य ग्रह कार्यों में व्यस्त रहेंगे। एक के बाद एक कार्य से तनाव महसूस कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा नहीं है। व्यय अधिक होगा। नौकरीपेशा जातक अधिकारियों से सतर्क रहें।

मकर
आज का दिन जातक का सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की प्रशंसा होगी। आज निकट के व्यक्ति से सावधान रहें। आप अपने रहस्य भावुकता में आकर किसी के साथ साझा ना करे। पारिवारिक वातावरण में शांति रहेगी।

कुंभ
आज जातक अपने आस पास का वातावरण खुशनुमा बनाएंगे। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी सहयोग प्रदान करेंगे। दिन के मध्य में आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।

मीन
आज का दिन जातक की आशाओं के अनुकूल रहने वाला है। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूर्ण होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक योजनाएं आज सफल रहेंगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

Aaj Ka Panchang: आज 17 मई 2023 बुधवार का दिन है। ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी 10:28 PM तक उसके बाद चतुर्दशी है । सूर्य – मेष राशि, योग-आयुष्मान योग 09:17 PM तक, उसके बाद सौभाग्य योग, करण- गर 11:00 AM तक, बाद वणिज 10:28 PM तक, बाद विष्टि है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 17 मई का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • अनला संवत्सर विक्रम संवत 2080, शक संवत 1945 (शोभकृत संवत्सर), बैशाख
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- त्रयोदशी 10:28 PM तक उसके बाद चतुर्दशी
  • नक्षत्र- रेवती 07:39 AM तक उसके बाद अश्विनी
  • करण- वणिज और विष्टि
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-सौभाग्य
  • वार- बुधवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:54 AM
  • सूर्यास्त– 6:52 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 8:54 PM 7 मई
  • चन्द्रास्त- 8:52 PM 8 मई
  • राहु काल 05:15 PM से 06:53 PM तक

Related posts

सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को उतारा मौत के घाट, सर्च ऑपरेशन जारी

Pradeep sharma

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में मिले 2890 नए कोरोना केस, 9 मरीजों ने गवाई जान

Rahul

तीन बार बिकी ये ढाई महीने की मासूम, आखिरी कीमत लगी 1 लाख रूपये

Rani Naqvi