featured देश

कर्नाटक के DGP प्रवीण सूद बने CBI के डायरेक्टर

1 1 कर्नाटक के DGP प्रवीण सूद बने CBI के डायरेक्टर

कर्नाटक के DGP प्रवीण सूद को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े

जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 100 लोगों की समस्याएं, सबको दिया कार्रवाई करने का भरोसा

 

1986 बैच के IPS अधिकारी सूद दो साल तक इस पद पर रहेंगे। CBI के मौजूदा डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है। इसी दिन सूद जॉइन कर सकते हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने DGP प्रवीण सूद को नालायक कहा था। 14 मार्च को शिवकुमार ने कहा था कि हमारा DGP नालायक है। वह इस पद के लायक नहीं है। वह तीन साल से DGP हैं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम करते हैं। उनके खिलाफ FIR होनी चाहिए।

शिवकुमार ने आरोप लगाया था कि सूद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर 25 केस दर्ज किए, लेकिन भाजपा नेताओं पर एक भी केस दर्ज नहीं किया। हमने चुनाव आयोग से भी शिकायत की है। उन्होंने प्रवीण सूद की गिरफ्तारी की मांग की थी। शिवकुमार ने कहा था कि चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनी तो सूद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

image 1684058846 कर्नाटक के DGP प्रवीण सूद बने CBI के डायरेक्टर

प्रवीण सूद हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले हैं। सूद IIT दिल्ली से ग्रेजुएट और IIM बेंगलुरु से पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वे 22 साल की उम्र में पुलिस सर्विस में आए। वे बेल्लारी और रायचुर जिले में SP रहे। इसके अलावा बेंगलुरु और मैसूरु में वे DCP भी रहे।

सूद को 1996 में CM की ओर से गोल्ड मैडल मिल चुका है। इसके अलावा 2002 में पुलिस पदक और 2011 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति की तरफ से पुलिस पदक दिया गया था। जून 2020 में प्रवीण सूद कर्नाटक के DGP बनाए गए थे।

Related posts

हाशिमपुरा कांड: 40 मुस्लिम युवकों के नरसंहार में शामिल थे पीएसी के जवान, 30 साल में पहली बार बाद सामने आए नाम

rituraj

UP: तीन फीट के अजीम को मिली दुल्‍हनिया! आप भी जानिए कौन है लड़की

Shailendra Singh

पीएम मोदी कल करेंगे दुनिया की सबसे लंबी हाईवे टनल ‘अटल टनल’ का लोकार्पण

Samar Khan