featured यूपी

UP Nagar Nikay Chunav 2023: सपा को झटका, आज शिवपाल यादव के करीबी अजय त्रिपाठी थामेंगे भाजपा का दामन

नेता जी को दिया सेक्युलर मोर्चा से चुनाव लड़ने का ऑफर- शिवपाल सिंह यादव

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव में बीजेपी की कई विरोधी दलों में सेंधमारी की भी कोशिश की जा रही है। आज सपा को झटका लगने वाला है। राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव के खास माने जाने वाले अजय त्रिपाठी मुन्ना आज भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

ये भी पढे़ं :-

28 अप्रैल 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

सुबह 9:30 बजे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा कार्यालय पर सपा नेता अजय त्रिपाठी की ज्वाइनिंग होगी। इस दौरान अजय त्रिपाठी के साथ पूर्व पार्षद अजय अवस्थी बंटी, ताज खान समेत विभिन्न जिलों से समर्थकों भी बीजेपी ज्वाइन करेंगे। बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस और सपा कई नेता बीजेपी में शामिल हुए थे, खुद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उन्हें पार्टी ज्वाइन कराई थी।

सपा के प्रदेश सचिव रहे अजय त्रिपाठी 2017 में पार्टी में अलगाव के बाद शिवपाल के साथ चले गए थे। इस दौरान वो प्रसपा के प्रदेश प्रमुख महासचिव भी रह चुके हैं। शिवपाल ने जब समाजवादी परिवर्तन यात्रा निकाली तो उसकी कमान अजय त्रिपाठी ने ही संभाली थी।

Related posts

नहीं रद्द होगी भारत-न्यूजीलैंड सीरीज, बीसीसीआई के खर्चाें पर रोक नहीं

Rahul srivastava

घाटी के युवाओं को DGP की नसीहत, गोली को नहीं पता किसे लगने वाली है

shipra saxena

रैली में ममता ने कहा, ‘हमसे जो टकराएगा, ‘मिट्टी में मिल जाएगा’

Pradeep sharma