featured Breaking News देश बिहार राज्य

रैली में ममता ने कहा, ‘हमसे जो टकराएगा, ‘मिट्टी में मिल जाएगा’

mamta banerjee, attack on pm modi, nitish kumar, patna rally, lalu yadav

पटना में जनता को संबोधित करती हुई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी बीजेपी पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने रैली के लिए सभी विपक्षी दलों की धन्यवाद किया है। उन्होंने बिहार में आई बाढ़ पर दुख जताया है। ममता बनर्जी ने कहा कि वह जनता की आवाज को पहचानती हैं। ममता बनर्जी ने कहा है कि गांधी मैदान में इतनी भारी मात्रा में लोग इकट्ठा हुए हैं उससे साफ हो जाता है कि लोगों के मन में बीजेपी के खिलाफ कितना आक्रोश हैं।

mamta banerjee, attack on pm modi, nitish kumar, patna rally, lalu yadav
mamtra berjee attack on pm modi in patna rally

उन्होंने कहा है कि बिहार में वह कभी भी नीतीश कुमार के लिए नहीं आई हैं। वह हमेशा बिहार की जनता के लिए यहां पर आई हैं। बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा है कि अच्छे दिन के चक्कर में तीन साल बीत गए लेकिन अच्छे दिन अभी तक नहीं आए हैं। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के आने के बाद देश में लोग बेरोजगार हो रहे हैं, बीजेपी आने के बाद गरीब लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बीजेपी आने के बाद हिंदुस्तान खतरें में आ गया है।

उन्होंने कहा है कि नोटबंदी के कारण आज भी लोगों के पास उनका पैसा नहीं आया है। ममता बनर्जी ने कहा कि सभी पार्टियों ने लालू यादव का साथ देने वाली हैं। बीजेपी के खिलाफ बोलते हुए ममता ने कहा है कि जो भी हमसे टकराएगा वह मिट्टी में मिल जाएगा। उन्होंने कहा है कि बिहार की जनता काफी बुद्धिमान है और अब वह बिल्कुल धोखा नहीं खाएगी और बीजेपी को अब अच्छा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी दंगे कराती है और अगर दंगे होते हैं तो वह लोगों को मरने के लिए छोड़ देती है। उन्होंने बताया कि पंचकूला में बीजेपी के कारण कई लोगों की जान चली गई है।

Related posts

शिवकुमार ने कावेरी मुद्दे को लेकर हुई बैठक में सांसदों को 1 लाख रुपये के आईफोन गिफ्ट किए

Rani Naqvi

भारत की खूबसूरत एकता की तस्वीर आयी सामने, रमजान में मुसलमानों को सहरी-इफ्तारी दे रहा वैष्णो देवी मंदिर..

Mamta Gautam

उत्तरप्रदेश परिवहन निगम मुख्यालय द्वारा चालकों/परिचालकों के परिश्रमिक में 6% की गई बढ़ोतरी

Neetu Rajbhar