featured देश

जल्द ही बाजारों में आएगी प्लास्टिक मनी, यहां जानिए इसकी खासियत

plastic money जल्द ही बाजारों में आएगी प्लास्टिक मनी, यहां जानिए इसकी खासियत

नई दिल्ली। कालेधन पर रोक लगाने के लिए पहले केंद्र सरकार द्वारा नोटबंदी का फैसला लिया गया। अब जाली नोटों को बाजारों से खत्म करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बाजारों में प्लास्टिक करेंसी लाने की तैयारियां शुरू हो गई है।

शुक्रवार को सदन में जाली नोटों के बारे में बोलते हुए वित्त राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि सरकार की ओर जाली नोटों को खत्म करने के लिए प्लास्टिक के नोटों पर काम करना शुरू कर दिया है।

गौर हो कि इससे पहले सरकार ने फरवरी 2014 में संसद को जानकारी दी थी देश के पांच शहरों में फील्ड ट्रायल के तौर पर 10-10 रुपए के एक अरब प्लास्टिक नोट उतारे जाएंगे। इन शहरों का चुनाव भौगोलिक और जलवायु विभिन्नताओं के आधार पर किया जाएगा। ये शहर थे कोच्ची, मैसूर, जयपुर, शिमला और भुवनेश्वर

plastic-money

क्य़ा है प्लास्टिक नोट की खासियत

कागज के नोटों के मुकाबले प्लास्टिक मनी की लाइफलाइन ज्यादा अवधि की होती है। इनकी उम्र पांच साल होती है और इनकी नकल करना बेहद मुश्किल होता है। बता दें कि भारत से पहले नकली नोटों को बाजार से खत्म करने के लिए ऑस्ट्रेलिय़ा इस तरह का कदम उठा चुका है।

Related posts

सुबोध कुमार जायसवाल मुंबई के नए कमिश्नर नियुक्त किए गए

rituraj

डॉक्टर्स ने जारी किया अटल बिहारी वाजपेयी का मेडिकल बुलेटिन, तबीयत स्थिर

mahima bhatnagar

जाने क्या है प्रधानमंत्री मानधन योजना, कितने लाख किसानों ने किया अपना बुढ़ापा सुरक्षित

Rani Naqvi