featured धर्म

7 मार्च 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

aaj-ka-rashifal-

Aaj Ka Rashifal: 07 मार्च 2023 को मंगलवार है। मंगलवार का दिन बजरंग बली को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से हनुमान जी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल….

मेष
गुरु के भाव में चंद्रमा का गोचर आज कई राशियों के लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है। धार्मिक कार्यों की ओर झुकाव रहेगा। कर्क राशि वालों के लिए भी दिन अनुकूल है।

वृषभ
आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। शारीरिक मेहनत हो सकती है। अधिक भागदौड़ में सावधानी बरतें। पैरों में चोट लग सकती है। आज आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिल सकता है।

मिथुन
फिजूलखर्ची करने से बचें। आर्थिक रूप से सावधान रहने की जरूरत है। भविष्य में आर्थिक लाभ हो सकता है। शारीरिक परेशानी हो सकती है। सामाजिक कार्यों में आज दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क
आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य आज सफल हो सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। आज के दिन पितृपक्ष से प्रेम और लाभ प्राप्त होगा।

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ हो सकता है और कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। मानसिक अशांति, उदासी और उदासीनता दूर होगी। मधुर वाणी रखें और क्रोध पर काबू रखें।

कन्या
निडरता का भाव रहेगा। कठिन कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। माता-पिता को सुखद सहयोग मिलेगा। पत्नी को तन से परेशानी हो सकती है। फिजूलखर्ची की भी संभावना है।

तुला
पराक्रम दिखाने का अवसर मिलेगा और धन में वृद्धि होगी। दूसरों की सेवा पर ध्यान देंगे। समाज करने से पुण्य फल मिलेगा। नए कार्यों में निवेश करना पड़े तो सावधानी बरतें।

वृश्चिक
आज मन अशांत हो सकता है। व्यापार में बढ़ोतरी हो सकती है। धैर्य और प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करेंगे। कानूनी मामलों में भी सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होगा।

धनु
आज का दिन आपके लिए शुभ है। विद्या और बुद्धि में वृद्धि होगी। मन में परोपकार की भावना का विकास होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में भी मन लगेगा। भाग्य का भी पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर
आर्थिक मामलों में आज मिलाजुला दिन रहेगा। कीमती वस्तुओं को लेकर सावधानी बरतें। कोई प्रिय वस्तु खो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग भी मिलेगा।

कुंभ
भाग्य के लिहाज से आज का दिन शुभ है। मन भी अपने व्यवसाय में लगा रहेगा और लंबित कार्य पूरे होंगे। नए कार्य में निवेश करते समय सावधानी बरतें। भविष्य में लाभ आपको मिलेगा।

मीन
किसी के लिए की गई मदद भविष्य के लिए लाभदायक सिद्ध होगी। आज थोड़ी बेचैनी और चिड़चिड़ाहट भी हो सकती है। किसी छोटी-सी बात पर जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।

Aaj Ka Panchang: आज 7 मार्च 2023 मंगलवार का दिन है। फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष पूर्णिमा 06:09 PM तक उसके बाद प्रतिपदा है । सूर्य – कुंभ राशि में प्रवेश योग-धृति योग 09:14 PM तक, उसके बाद शूल योग, करण -करण बव 06:10 PM तक, बाद बालवहै, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 7 मार्च का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-पूर्णिमा 06:09 PM तक उसके बाद प्रतिपदा
  • नक्षत्र-पूर्वाफाल्गुनी 02:22 AM, Mar 08 तक
  • करण-बव औरबालव
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • योग- शूल
  • वार-मंगलवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-6:48 AM
  • सूर्यास्त–6:28 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 6:29 PM ,7मार्च
  • चन्द्रास्त-7:15 AM, 8 मार्च
  • राहु काल -03:33 PM से 05:01 PM तक

Related posts

भारतीय वायुसेना ने किया आकाश मिसाइल का परीक्षण, मिसाइल हवा में दुश्मन पर निशाना लगाने में सक्षम

Trinath Mishra

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की तबियत में आठ दिन के भी कोई सुधार नहीं

Mamta Gautam

सीएम का ऐलान,आतंकवाद के दौर में बंद हुए छात्र संघ के चुनाव फिर कराए जाएंगे

lucknow bureua