Ganga Vilas Cruise: दुनिया के सबसे लंबे जलमार्ग के लिए वाराणसी से आज गंगा विलास क्रूज रवाना हुआ। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गंगा विलास क्रूज को रवाना किया।
ये भी पढ़ें :-
Share Market Today: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 86 अंक की बढ़त, निफ्टी 17870 के करीब
गंगा विलास क्रूज के यात्रियों को पीएम मोदी ने सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही क्रूज टूरिज्म को लेकर बड़ी घोषणा भी कर डाली। पीएम ने कहा- इसी तर्ज पर देश की कई नदियों पर काम चल रहा है। इसके लिए 111 राष्ट्रीय जलमार्गों को विकसित किया जा रहा है।
Beginning of cruise service on River Ganga is a landmark moment. It will herald a new age of tourism in India. https://t.co/NOVFLFrroE
— Narendra Modi (@narendramodi) January 13, 2023
कार्यक्रम के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ही वाराणसी पहुंच गए थे। साथ ही पीएम मोदी गंगा पार रेती पर बने टेंट सिटी का भी उद्घाटन करेंगे। फाइव सितारा होटल की सुविधाओं से लैस टेंट सिटी में गंगा दर्शन विला सबसे खास आकर्षण वाला है। इसके अलावा अन्य टेंट कॉटेज भी हैं। यहां खास बनारसी खानपान होगा।
इसके अलावा खास थीम पर लाइटिंग और डेकोरेशन किया गया है। ऐतिहासिक घाटों, गंगा और पूरे टेंट सिटी का नजारा देखने के लिए स्टेनलेस स्टील का 32 फीट ऊंचा गंगा वाच टावर बनाया गया है। गंगा विलास और टेंट सिटी पर पढ़ें हर अपडेट
गंगा रिवर क्रूज के सफर के साक्षी बनेंगे 33 विदेशी यात्री
33 विदेशी यात्री इस गंगा रिवर क्रूज के सफर के साक्षी बनेंगे। इस यात्रा के लिए 32 विदेशी यात्रीयों का दल मंगलवार को ही बनारस पहुंच चुका है। रिवर क्रूज गंगा विलास उत्तर प्रदेश के बनारस से चलकर बांग्लादेश के ढाका होते हुए असम के डिब्रूगढ़ तक का सफर तय करेगा। लगभग 2 महीने का लंबा सफर करके ये क्रूज 1 मार्च को डिब्रूगढ़ पहुंचेगा।
गंगा विलास क्रूज का रूट
- वाराणसी (यूपी)
- गाजीपुर
- बक्सर (बिहार)
- पटना
- सिमरिया
- मुंगेर
- साहिबगंज (झारखंड)
- फरक्का (प. बंगाल)
- कोलकाता
- ढाका, बांग्लादेश
- गुवाहाटी (असम)
- डिब्रूगढ़ (असम)
गंगा विलास क्रूज विश्व की सबसे लंबा रिवर क्रूज है। ये क्रूज 51 दिन में 3200 किमी का सफर तय करेगा। इस दौरान ये 5 राज्यों व बांग्लादेश से होकर गुजरेगा। इस गंगा विलास क्रूज के पहले सफर में 33 विदेशी मेहमान शामिल हैं, जिसमें 32 स्विस पर्यटक, 1 जर्मन गाइड है। ये गंगा विलास क्रूज यात्रियों को विश्व विरासत स्थलों की भी सैर कराएगा।