featured देश यूपी

Ganga Vilas Cruise: पीएम मोदी ने गंगा विलास क्रूज को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, जानें इसका रूट

167340690663be29ba2e9a9 Ganga Vilas Cruise: पीएम मोदी ने गंगा विलास क्रूज को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, जानें इसका रूट

Ganga Vilas Cruise: दुनिया के सबसे लंबे जलमार्ग के लिए वाराणसी से आज गंगा विलास क्रूज रवाना हुआ। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गंगा विलास क्रूज को रवाना किया।

ये भी पढ़ें :-

Share Market Today: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 86 अंक की बढ़त, निफ्टी 17870 के करीब

गंगा विलास क्रूज के यात्रियों को पीएम मोदी ने सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही क्रूज टूरिज्म को लेकर बड़ी घोषणा भी कर डाली। पीएम ने कहा- इसी तर्ज पर देश की कई नदियों पर काम चल रहा है। इसके लिए 111 राष्ट्रीय जलमार्गों को विकसित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ही वाराणसी पहुंच गए थे। साथ ही पीएम मोदी गंगा पार रेती पर बने टेंट सिटी का भी उद्घाटन करेंगे। फाइव सितारा होटल की सुविधाओं से लैस टेंट सिटी में गंगा दर्शन विला सबसे खास आकर्षण वाला है। इसके अलावा अन्य टेंट कॉटेज भी हैं। यहां खास बनारसी खानपान होगा।

varanaesa ma gaga para tata sata ka saema yaga na kaya narakashhanae 1673189816.jpeg?w=700&dpr=1 Ganga Vilas Cruise: पीएम मोदी ने गंगा विलास क्रूज को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, जानें इसका रूट

इसके अलावा खास थीम पर लाइटिंग और डेकोरेशन किया गया है। ऐतिहासिक घाटों, गंगा और पूरे टेंट सिटी का नजारा देखने के लिए स्टेनलेस स्टील का 32 फीट ऊंचा गंगा वाच टावर बनाया गया है। गंगा विलास और टेंट सिटी पर पढ़ें हर अपडेट

गंगा रिवर क्रूज के सफर के साक्षी बनेंगे 33 विदेशी यात्री
33 विदेशी यात्री इस गंगा रिवर क्रूज के सफर के साक्षी बनेंगे। इस यात्रा के लिए 32 विदेशी यात्रीयों का दल मंगलवार को ही बनारस पहुंच चुका है। रिवर क्रूज गंगा विलास उत्तर प्रदेश के बनारस से चलकर बांग्लादेश के ढाका होते हुए असम के डिब्रूगढ़ तक का सफर तय करेगा। लगभग 2 महीने का लंबा सफर करके ये क्रूज 1 मार्च को डिब्रूगढ़ पहुंचेगा।

sabthhana ka btha paema matha na hara jhada thakhakara gaga valsa ka ravana kaya 1673589413.jpeg?w=700&dpr=1 Ganga Vilas Cruise: पीएम मोदी ने गंगा विलास क्रूज को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, जानें इसका रूट

गंगा विलास क्रूज का रूट

  • वाराणसी (यूपी)
  • गाजीपुर
  • बक्सर (बिहार)
  • पटना
  • सिमरिया
  • मुंगेर
  • साहिबगंज (झारखंड)
  • फरक्का (प. बंगाल)
  • कोलकाता
  • ढाका, बांग्लादेश
  • गुवाहाटी (असम)
  • डिब्रूगढ़ (असम)

PM Modi Today Launch MV Ganga Vilas Five Star Hotel Like Facilities In  River Cruise Fifty One Day Travel | MV Ganga Vilas: 51 दिनों का सफर, फाइव  स्टार होटल जैसी सुविधाओं

गंगा विलास क्रूज विश्व की सबसे लंबा रिवर क्रूज है। ये क्रूज 51 दिन में 3200 किमी का सफर तय करेगा। इस दौरान ये 5 राज्यों व बांग्लादेश से होकर गुजरेगा। इस गंगा विलास क्रूज के पहले सफर में 33 विदेशी मेहमान शामिल हैं, जिसमें 32 स्विस पर्यटक, 1 जर्मन गाइड है। ये गंगा विलास क्रूज यात्रियों को विश्व विरासत स्थलों की भी सैर कराएगा।

Related posts

UP News: अब RTI के दायरे में होंगे प्रदेश के सभी निजी स्कूल

Aditya Mishra

130 बच्चों की मौत पर राज्यसभा सदस्यों ने की मुआवजा देने की मांग

bharatkhabar

यूपी एटीएस की बड़ी कामयाबी, तीन अंतर्राष्‍ट्रीय मानव तस्‍करों को किया गिरफ्तार

Shailendra Singh