featured देश यूपी

Dimple Yadav Oath: लोकसभा में आज सांसद पद की शपथ लेंगी डिंपल यादव

dimple yadav 2 Dimple Yadav Oath: लोकसभा में आज सांसद पद की शपथ लेंगी डिंपल यादव

Dimple Yadav Oath: सपा सुप्रीमो और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव आज लोकसभा में सांसद पद की शपथ लेंगी। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला सुबह 11 बजे शपथ दिलाएंगे।

ये भी पढ़ें :-

IND vs BAN Test Series: 14 दिसंबर से खेली जाएगी भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज

मैनपुरी उपचुनाव में डिंपल यादव ने रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल की है। बता दें कि डिंपल ने बीजेपी उम्मीदवार रघुराज शाक्य को 2 लाख 88 हजार से अधिक मतों के विशाल अंतर से हराकर अपने ससुर की सियासी विरासत बचा ली। मैनपुरी की सीट साल 1996 से मुलायम परिवार के कब्जे में है।

डिंपल यादव का सियासी सफर

  • डिंपल यादव ने साल 2009 में पहला लोकसभा चुनाव लड़ा था। दरअसल, 2009 के उपचुनाव में डिंपल यादव को कांग्रेस प्रत्याशी और फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने 85 हजार से अधिक मतों से हरा दिया था।
  • साल 2012 में विधानसभा चुनाव में प्रचंड जनादेश मिलने के बाद अखिलेश यादव यूपी के सीएम बन गए। सीएम बनने के बाद उन्होंने कन्नौज लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया। एकबार फिर डिंपल अपने पति के सीट से चुनाव मैदान में थीं।डिंपल के सामने किसी दल ने कैंडिडेट खड़ा नहीं किया और नतीजतन वह निर्विरोध चुनाव जीत गईं।
  • दो साल बाद यानी 2014 में प्रचंड मोदी लहर के बावजूद उन्होंने कन्नौज से दोबारा जीत हासिल की।
  • 2019 में वह तीसरी बार अपनी जीत को बरकरार नहीं रख सकीं। 2019 के लोकसभा चुनाव में डिंपल यादव को बीजेपी के सुब्रत पाठक ने 12 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हरा दिया।
  • हाल ही साल 2022 के मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव ने एक बार फिर संसद में वापसी की है। डिंपल ने बीजेपी उम्मीदवार रघुराज शाक्य को 2 लाख 88 हजार से अधिक मतों के विशाल अंतर से हराया है।

Related posts

मोदी सरकार के पास नहीं हैं आंकड़े, 1990 के कत्लेआम में कितने कश्मीरी पंडितों ने गंवाई जान

mahesh yadav

UKSSSC में 2348 पदों पर निकली बंपर भर्तियां, 12 मार्च के बाद होगी परीक्षा

Saurabh

हर कमिशनरी में खोले जाएंगे सैनिक स्कूल: मुख्यमंत्री

Aditya Mishra