बॉलीवुड के अभिनेता विक्रम गोखले के निधन की खबर से उनके फैंस और फिल्मी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें:- मेरठ के मोहिउद्दीनपुर शुगरमिल में भीषण आग
हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज कलाकार विक्रम गोखले अब इस दुनिया में नहीं रहे। 5 नवंबर से पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में विक्रम का इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है उनके शरीर के कई हिस्सों ने काम करना बंद कर दिया था। वो वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टरों की तमाम कोशिशें एक्टर को बचा नहीं सरीं। उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
जानकारी के मुताबिक शाम 4 बजे विक्रम गोखले के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। विक्रम के निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में सभी नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
26 साल की उम्र में किया था डेब्यू
विक्रम गोखले ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पारी की शुरूआत 26 साल की उम्र में की थी। उन्होंने 1971 में अमिताभ बच्चन की फिल्म परवाना में भूमिका निभाई थी। गोखले ने कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय से अपना लोहा मनवाया है। 1990 की अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘अग्निपथ’ और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में भी उन्होंने काम किया था।
मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार
विक्रम गोखले को 2010 में मराठी फिल्म ‘अनुमति’ के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। मराठी फिल्म ‘आघाट’ के साथ उन्होंने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था।