Breaking News featured दुनिया देश

GES: मोदी से मुलाकात के बाद इवांका ने बांधे तारीफ के पुल, शाही डिनर का उठाया लुत्फ

evanka GES: मोदी से मुलाकात के बाद इवांका ने बांधे तारीफ के पुल, शाही डिनर का उठाया लुत्फ

हैदराबादः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और व्हाइट हाउस में सलाहकार इवांका ट्रंप ग्लोबल इंटरप्रोन्योरशिप समिट के लिए कल हैदराबाद पहुंची। इवांका पीएम मोदी से 20 मिनट की मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद इवांका ने जमकर मोदी की तारीफ की। इवांका ने कहा की पीएम मोदी ने साबित कर दिया है कि मेहनत से बदलाव लाए जा सकते हैं। इवांका ने मोदी के साथ फलकनुमा पैलेस में शानदार डिनर का लुत्फ उठाया।

इवांका ने मोदी के एक चाय वाले से पीएम बनने के सफर को काबिलेतारीफ बताया। इवांका ने कहा कि पीएम मोदी भारत को जिस मुकाम तक पहुंचा रहें हैं वो एक असाधारण प्रयास है। पीएम मोदी भारत को एक संपन्न अर्थव्यवस्था के रुप में उभार रहें हैं। इवांका ने भारत और अमेरिका के रिश्तों पर बात करते हुए कहा कि व्हाइट हाउस उसका सच्चा दोस्त है।

evanka GES: मोदी से मुलाकात के बाद इवांका ने बांधे तारीफ के पुल, शाही डिनर का उठाया लुत्फ

गौरतलब है कि वुमन फर्स्ट, प्रॉस्पेरिटी फॉर ऑल थीम पर इस समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस समिट में मुख्य रुप से इवांका और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने महिलाओं को आगे लाने के उद्देश्य से इसका आयोजन किया है। इवांका ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण में टेक्नोलॉजी की अहम भूमिका है। पुरुषों को समझना होगा कि महिलाएं उनके बराबर हैं। महिलाओं की स्किल ट्रेनिंग, एजुकेशन और मेंटरशिप के जरिए कामकाज को बेहतर बनाने पर जोर देने की बात हुई।

बता दें कि कल हैदराबाद में इवांका के सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इवांका ने पैलेस में 101 लोगों के साथ बैठकर भोजन किया। इवांका के साथ डायनिंग टेबल पर पीएम मोदी, सुषमा स्वराज, आईटी मंत्री के टी रामाराव, निर्मला सीतारमन, रतन टाटा जैसी दिग्गज हस्तियां मौजुद थीं। इवांका की मेहमाननवाजी में फाईव कोर्स मील की शुरुआत सूप से की गई। मेन कोर्स में दही के कबाब, गोश्त शिकमपुरी कबाब, कुबानी के मलाई कोफ्ता, मुर्ग पिस्ता का सालन और सीताफल कुल्फी खास रहे। हैदराबाद की मशहूर बिरयानी ने सबका दिल जीत लिया। इवांका आज शाम को हैदराबाद से अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगी।

Related posts

पीएम मोदी की मौजूदगी में लोकसभा में हंगामा, कल तक के लिए स्थगित

shipra saxena

कर्नाटक सरकार ने दिए सामाजिक विज्ञान की किताब से कुछ सामग्री हटाने के निर्देश, जानें क्या है वजह

Aman Sharma

टेस्ट सीरीज: दिल्ली में होगा भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच, भारत के जीत सकते है मैच

Breaking News