featured उत्तराखंड

उत्तराखंड सीएम धामी ने अपनी धर्मपत्नी संग इगास पर्व पर किया गौ-पूजन

WhatsApp Image 2022 11 04 at 8.28.36 PM 2 उत्तराखंड सीएम धामी ने अपनी धर्मपत्नी संग इगास पर्व पर किया गौ-पूजन

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ इगास के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गौ-पूजन कर प्रदेशवासियों की सुख- समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की | मुख्यमंत्री ने देवउठनी एकादशी के इस पावन अवसर पर तुलसी पूजन भी किया।

ये भी पढ़ें :-

UP PCS Transfer List: यूपी में 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गाय सनातन संस्कृति के साथ ही समस्त मानव जाति के लिए पूजनीय और आदरणीय है | भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गाय को सुख, सौभाग्य व समृद्धि प्रदान करने वाली तथा समस्त मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाली माना गया है।

WhatsApp Image 2022 11 04 at 8.28.36 PM 3 उत्तराखंड सीएम धामी ने अपनी धर्मपत्नी संग इगास पर्व पर किया गौ-पूजन

मुख्यमंत्री धामी ने इगास की बधाई देते हुए लोक पर्व इगास को उत्साह के साथ मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने विशेषकर प्रदेश की युवा पीढ़ी का आह्वान किया है कि वे अपनी प्रकृति-प्रेमी एवं पर्यावरण हितैषी परंपराओं व संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए आगे आएं |

Related posts

शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ का मोदी, ट्रंप तक ने दिया रिव्यू, जानें क्या है हकीकत

mahesh yadav

पोर्ट ब्लेयर जा रहा वायुसेना का विमान 29 यात्रियों सहित लापता

bharatkhabar

नड्डा : डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते मामलों से घबराने की जरूरत नहीं

shipra saxena