featured धर्म

20 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

aaj-ka-rashifal-

Aaj Ka Rashifal: 20 अक्टूबर 2022 को बुधवार है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल…….

मेष
आज क्रिएटिविटी से काम करेंगे, सफल होंगे। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझेदारी में व्यापार करना आपको हानिकारक लगेगा।

वृषभ
इन जातकों का दिन मध्यम दिख रहा है। जन प्रतिनिधियों, राजनेताओं और जनसंपर्क या सेवा कार्य से जुड़े वर्ग के लिए यह बहुत अच्छा दिन है। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। वाहन सावधानी से चलाएं।

मिथुन
आज का दिन मिथुन राशि के लिए ठीक रहेगा। आज मन की शांति होगी। मां की सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कोई मित्र आ सकता है। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे।

कर्क
आज का दिन ठीक रहेगा। कार्य में सफलता के लिए विशेष प्रयास करने होंगे। आज मानसिक और शारीरिक स्थिति सामान्य रहने वाली है। काम को लेकर मन में नए विचार आएंगे। कारोबार में लाभ हो सकता है।

सिंह
अनुशासन के नियमों का पालन करेंगे। समझदारी से काम लेंगे। प्रबंधन पर ध्यान देंगे। व्यापारिक संबंधों को महत्व देंगे। अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहें। प्रलोभन से बचें। ऑफिस में दुश्मनों से सावधान रहें।

कन्या
कन्या जातकों को व्यापार में लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों और छात्रों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। मन बेचैन रहेगा। धैर्य रखने की कोशिश करें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सा खर्च बढ़ सकता है। व्यापार में लाभ की उम्मीद है।

तुला
आज तुला राशि का आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। आज का दिन आपके लिए कुछ मानसिक तनाव लेकर आएगा। संतान के करियर को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।

वृश्चिक
सामान्य तौर पर दिन कल से बेहतर रहेगा, लेकिन इसे महत्वपूर्ण दिन नहीं कहा जा सकता। व्यापार में लाभ की उम्मीद है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई सूचना सुनने को मिलेगी।

धनु
नौकरी में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वाणी में नरमी रहेगी। आज का दिन आपके लिए शुभ है और सांसारिक सुख भोगने के साधनों में खर्च की अधिकता रहेगी।

मकर
आज का दिन सामान्य तौर पर दिन कल से बेहतर रहेगा। आज मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। नियोजित कार्य समय पर पूरे होंगे। आज से आप एक नई जीवन शैली की शुरुआत करेंगे।

कुंभ
कुंभ राशि के लिए आज का दिन धैर्य रखने की जरुरत है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सा खर्च बढ़ सकता है। मन में निराशा और असंतोष रहेगा। पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान करेंगी। मन बेचैन रहेगा।

मीन
मीन राशि का दिन सही रहने वाला है। कहीं बाहर जाने का हो सकता है। नौकरों या कनिष्ठ वर्ग और दोस्तों से पूरा सहयोग मिलेगा। विरोधियों की जीत होगी। निर्णय आपके पक्ष में आएंगे। प्रयास सफल होंगे।

Aaj Ka Panchang: आज 20 अक्टूबर 2022 गुरुवार का दिन है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष दशमी 04:04 PM तक उसके बाद एकादशी है।। सूर्य तुला राशि पर योग- शुक्ल , करण-बवऔर बालव मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 20 अक्टूबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • तिथि-दशमी 04:04 PM तक उसके बाद एकादशी
  • नक्षत्र-अश्लेशा 10:30 AM तक उसके बाद मघा
  • करण-बवऔर बालव
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-शुक्ल
  • वार-गुरुवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय–6:29 AM
  • सूर्यास्त– 5:53 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-1:33 AM, 20 अक्टूबर
  • चन्द्रास्त-3:04 PM ,20 अक्टूबर
  • राहु काल – 01:37 PM से 03:02 PM तक

Related posts

UP: चित्रकूट में महिलाओं पर गिरा मिट्टी का टीला, तीन की मौत, सीएम ने जताया दु:ख   

Shailendra Singh

VIRAL VIDEO: ट्रेन के अंदर सांड का सफर

Nitin Gupta

अखिलेश-मायावती के निशाने पर योगी सरकार, DAP रेट और महिला सुरक्षा पर घेरा

Shailendra Singh