featured यूपी

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सिविल अस्पताल में रक्तदान कर प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

IMG 20220917 121544 डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सिविल अस्पताल में रक्तदान कर प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

शिवनंदन सिंह संवाददाता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शनिवार को लखनऊ में रक्तदान अमृत महोत्सव का धूमधाम से आगाज हुआ। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सिविल अस्पताल पहुंच रक्तदान अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया। खुद रक्तदान किया। साथ ही प्रदेशवासियों से रक्तदान की अपील की।

IMG 20220917 121544 डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सिविल अस्पताल में रक्तदान कर प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

लखनऊ के 46 स्थानों पर रक्तदान अमृत महोत्सव हो रहा है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सिविल अस्पताल में सुबह रक्तदान महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने रक्तदान कर लोगों से इस नेक काम में सहभागी बनने की अपील की। रक्तदान के बाद उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अगवाई में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। तरक्की कर रहा है। गरीबों के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है। गरीबों की कल्याणकारी योजनाएं ईमानदारी से लागू हो रही हैं। गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।

2 लड़कों ने एक लड़की से की दुष्कर्म करने की कोशिश, नाकमयाब होने पर किया धारदार हथियार से हमला

डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न सिर्फ देश को आगे बढ़ाया, बल्कि जनता के सुरक्षा कवच बने। कोरोना वायरस से अपनी सूझबूझ व रणनीति से मुकाबला किया। अर्थव्यवस्था को भी बरकरार रखा। जबकि दूसरे देशों में में संक्रमण का भयानक रूप देखने को मिला। अर्थव्यवस्था भी प्रभावित हुई।

17 सितंबर 2022 का राशिफल, जाने किन राशियों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा

डिप्टी सीएम ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री को चाहती है। हम सब ईश्वर से कामना करते हैं कि वह स्वस्थ रहें। देश को प्रगति पथ पर आगे ले जाएं।रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने में भागीदार बने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने के लिए अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इस मौके पर सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ आनंद ओझा, सीएमएस डॉक्टर आरपी सिंह ने रक्तदान के बाद डिप्टी सीएम को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

Related posts

‘मिशन अग्निपथ’ के तहत मार्शल आर्ट ट्रेनिंग की शुरु, छात्राओं को दिए आत्मरक्षा के टिप्स

Rahul

8 फरवरी 2022 का पंचांग: मंगलवार, जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Neetu Rajbhar

वॉट्सऐप को टक्कर देने आया नया ऐप, जानिए हैरान रह जाएंगे…

Rozy Ali