featured धर्म

13 सितंबर 2022 का राशिफल, जानिए आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

1076192 aaj ka rashi 13 सितंबर 2022 का राशिफल, जानिए आज का पंचांग, तिथि और राहुकाल

Aaj Ka Rashifal: 13 सितंबर 2022 को दिन मंगलवार और तिथि भाद्रपद मास कृष्ण पक्ष की तृतीया है। मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा-उपासना के लिए समर्पित होता है। आइए जानें आज का राशिफल…

मेष
आज के दिन लेन-देन में कोई जल्दबाजी न करें। खर्चे बढ़ सकते हैं। व्यवसायिक जीवन सामान्य रहेगा। परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। संतान से जुड़ी कोई बात परेशान कर सकती है।

वृष
पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अनुकूल है। व्यवसायियों को लाभ हो सकता है। अपनी कीमती चीजों को संभालकर रखें।

मिथुन
आज के दिन मन प्रसन्न रहेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। किसी तीसरे की वजह से प्रेम जीवन में खटास पैदा हो सकती है। कानूनी मामलों में कोई अड़चन आ सकती है।

कर्क
पुराने मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा। रिश्तेदारी में संबंध और गहरे होंगे। आपकी रचनात्मकता आज आपको सम्मान दिलाएगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह
मान-सम्मान बढ़ेगा। आज सेहत अच्छी रहेगी। मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

कन्या
राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। प्रेम जीवन में शांति रहेगी। आज काम में अधिक व्यस्त रहेंगे। सेहत का ख्याल रखें।

तुला
आज तुला राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आमदनी बढ़ेगी। व्यापार में लाभ के मौके मिलेंगे। जल्दबाजी न करें वरना काम बिगड़ सकता है।

वृश्चिक
कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। परिवार को भी समय देने का प्रयास करें। आमदनी में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

धनु
आज धनु राशि के लोगों के प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। सेहत का खास ख्याल रखें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी बड़ी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

मकर
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। यात्रा लाभदायक साबित होगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ
वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। सोच समझकर ही निवेश करें।

मीन
फालतू कामों में ध्यान न लगाएं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। व्यवसायियों को लाभ होगा। किसी भी विवाद में पड़ने से बचें।

Aaj Ka Panchang: आज 13 सितंबर 2022 मंगलवार का दिन है। आश्विन मास की कृष्ण पक्ष तृतीया 10:37 AM तक उसके बाद चतुर्थी है। देखिए आज का पंचांग…

आज 13 सितंबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • आज की तिथि
  • तिथि-द्वितीया 11:35 AM तक उसके बाद तृतीया
  • नक्षत्र-रेवती 06:36 AM तक उसके बाद अश्विनी
  • करण-बव और बालव
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-ध्रुव
  • वार-मंगलवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय-6:16 AM
  • सूर्यास्त- 6:29 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-8:38 PM , 13 सितंबर
  • चन्द्रास्त-9:45 AM,14 सितंबर
  • राहु काल– 3:25 PM से 4:57 PM

Related posts

उत्तराखंडः कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किया अन्तर्राष्ट्रीय पशु एवं कृषि मेले का निरीक्षण

mahesh yadav

बिहार: सांसद ललन सिंह बने JDU के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, नीतीश कुमार ने जताया भरोसा

pratiyush chaubey

सगे भाइयों की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, इलाके में तनाव का माहौल

mahesh yadav