PM Modi To Launch Kartavya Path: आज से राजपथ का नाम बदल जाएगा। विजय चौक और इंडिया गेट जिस सड़क से जुड़ती है, वो राजपथ अब इतिहास बन जाएगा। करीब 3 किमी लंबा राजपथ नए रूप में अब कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाएगा। पीएम मोदी ने आज कर्तव्य पथ का उद्घाटन किया ।
ये भी पढ़ें :-
बढ़ते वजन से हैं परेशान, मेथी दानों का करें प्रयोग, मिलेगा लाभ
इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा का भी अनावरण
पीएम मोदी आज सेंट्रल विस्टा के एक हिस्से को राष्ट्र को समर्पित किया । इसके साथ ही इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा का अनावरण भी किया ।
इससे पहले इंडिया गेट पर नेताजी का होलोग्राम लगाया गया था, जिसकी ऊंचाई 28 फीट है. वजन 65 मिट्रिक टन है और ये ग्रेनाइट पर उकेरी गई।
कैसा है कर्तव्य पथ?
वहीं, राजपथ की जगह अब कर्तव्य पथ की बात करें तो ये कर्तव्य पथ करीब तीन किलोमीटर लंबा है। इस पर 4,087 पेड़ हैं। इस पर 114 आधुनिक इंडिकेटर हैं। 900 से अधिक लाइट्स लगे हैं। 8 सुविधा खंड बनाए गए हैं।
इसका क्षेत्रफल 1,10,457 वर्ग मीटर है। 987 कंक्रीट के बने मोटे खंभे लगे हैं। इसके अलावा इसमें 1,490 मैनहोल बने हैं। 4 पैदल यात्री अंडरपास बने हैं। 422 बेंच हैं जो लाल ग्रेनाइट से बनीं हैं।