featured खेल

एशिया कप 2022 : पूरे देश की नजरें अफगानिस्तान की जीत पर टिकी, आज होगा सुपर-4 का मुकाबला

download 2 एशिया कप 2022 : पूरे देश की नजरें अफगानिस्तान की जीत पर टिकी, आज होगा सुपर-4 का मुकाबला

 

एशिया कप में आज पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सुपर-4 का मुकाबला खेला जाएगा। शारजाह के मैदान पर होने वाले इस मैच में करोड़ों भारतीय फैंस की दुआएं अफगानिस्तान के साथ होंगी, क्योंकि उसकी जीत पर ही भारत के फाइनल की उम्मीदें टिकी हैं।

यह भी पढ़े

मोदी कैबिनेट में लिए गए अहम फैसले, PM SHRI योजना को मिली मंजूरी

 

अगर अफगानिस्तान आज पाकिस्तान को हरा देती है तो टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद थोड़ी बढ़ जाएगी। इसके बाद 9 सितंबर को श्रीलंका-पाकिस्तान मुकाबले में भारत श्रीलंका की जीत का दुआ करेगा।

 

पाकिस्तान की 2 हार के बाद ही भारत फाइनल में पहुंच सकेगा। यदि पाकिस्तान आज का मुकाबला जीत लेता है तो भारत फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगा। अफगानिस्तान और पाकिस्तान एशिया कप में पहली बार आमने-सामने होने जा रहे हैं।

रिकॉर्ड में पाकिस्तान भारी

अफगानिस्तान-पाकिस्तान के टी-20 इतिहास पर नजर डालें तो पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। 2013 से अभी तक दोनों के बीच 2 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। दोनों मुकाबले पाकिस्तान ने जीते हैं। एक 2013 में खेला गया था तो दूसरा 2019 में।

download 2 एशिया कप 2022 : पूरे देश की नजरें अफगानिस्तान की जीत पर टिकी, आज होगा सुपर-4 का मुकाबला

पॉसिबल प्लेइंग 11

पाकिस्तान: बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रउफ, मोहम्मद हसनैन।

अफगानिस्तान : 1. हजरतउल्लाह जजई, 2. रहमानउल्लाह गुरबाज, 3. इब्राहिम जदरान, 4. मोहम्मद नबी, 5. नजीबउल्लाह जदरान, 6. करीम जनत, 7. राशिद खान, 8. अजमतुल्लाह उमरजई, 9. नवीन उल हक, 10. मुजीब उर रहमान, 11. फलहक फारुखी।

Related posts

आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की मस्जिदों और मदरसों की फंडिंग के आरोपियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग का शिकंजा

Rani Naqvi

मलबे में दबे 10 माह के मासूम को निकाला जिंदा, बचावकर्मियों की खुशी का ठिकाना नहीं

mahesh yadav

75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन आज

Shailendra Singh