September 24, 2023 8:43 am
featured यूपी

75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन आज

75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का संबोधन आज

लखनऊः देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या यानी आज शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्र को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक राष्ट के नाम राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण शाम सात बजे आकाशवाणी के सभी नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर किया जायेगा।

बता दें कि राष्ट्रपति का संबोधन पहले हिंदी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित किया जायेगा। दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी के बाद उसके क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जायेगा। आकाशवाणी के क्षेत्रीय नेटवर्कों पर इसका प्रसारण रात साढ़े 9 बजे किया जायेगा।

गौरतलब है कि देश इस बार 75वीं स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। कई प्रतिष्ठानों को तिरंगे की रोशनी में रंग दिया गया है। वहीं, इस खास मौके पर कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

Related posts

केंद्रीय मंत्रीमंडल ने तीन तलाक पर अध्यादेश पारित किया,दो सत्रों से राज्यसभा में लंबित है बिल

mahesh yadav

राहुल गांधी ने आरटीआई एक्ट में संशोधन को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना

rituraj

ईरान में एक टर्किश प्राइवेट प्लेन क्रैश होने से हादसा, 11 यात्रियों की मौत

Rani Naqvi