featured यूपी

चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रदेश सरकार द्वारा 120 जोड़ों को पुरस्कार प्रदान करने का लक्ष्य-मण्डलायुक्त

download 17 चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रदेश सरकार द्वारा 120 जोड़ों को पुरस्कार प्रदान करने का लक्ष्य-मण्डलायुक्त

शिवनंदन सिंह संवाददाता

लखनऊ मण्डलायुक्त लखनऊ डा रोशन जैकब ने बताया कि प्रदेश में राष्ट्रीय एकता एवं समाज में सद्भावना का वातावरण बनाये रखने के लिये अर्न्तजातीय/अंतधार्मिक विवाह काफी सहायक सिद्ध हो सकते है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के इस तरह की सोच से भिन्न-भिन्न परिवारों में एकता की भावना द्ढ़ होगी साथ ही जाति-पाति का भेदभाव मिटेगा।

download 17 चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रदेश सरकार द्वारा 120 जोड़ों को पुरस्कार प्रदान करने का लक्ष्य-मण्डलायुक्त

आयुक्त ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय एकता की दिशा में इस प्रकार के विवाहों को सक्रिय प्रोत्साहन देने के लिए शासन में अर्न्तजातीय/अंतधार्मिक विवाह प्रोत्साहन योजना बनायी गयी है। उन्होंने बताया कि अर्न्तजातीय विवाह करने के लिए एक पक्ष अनुसूचितजाति का होगा और अन्तधार्मिक विवाह के धर्म परिवर्तन नहीं होगा। इस तरह ऐसे विवाह वाले (दम्पत्ति) को 50,000 की पुरस्कार की धनराशि प्रदान किये जाने की व्यवस्था है।

 

लॉटरी प्रक्रिया द्वारा चयनित लाभार्थियों को अवंटित किए जायेंगे आसरा आवास -जिलाधिकारी

उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश स्तर पर 120 जोड़ों को पुरस्कार प्रदान किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि अर्न्तजातीय/अंतधार्मिक विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ आम जनता तक पहुंचाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी इस तरह की योजनाओं में अधिकतर लोगों को बढ़ावा दें, ताकि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हो सके।

महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने में राज्य सरकार नाकाम – नीलम यादव

Related posts

अफगानिस्तान में हुआ बम धमाका, चुनावी उम्मीदवार समेत तीन की मौत,7 घायल

rituraj

जाने क्या है छठ पूजा की विशेषता, क्यों डूबते सूरज को दिया जाता है अर्घ्य

Rani Naqvi

कर्नाटक में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, राज्य सरकार ने बढ़ाया टैक्स

Ankit Tripathi