featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: 25 अगस्त को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए आज का राशिफल

aaj ka rashifal 4 Aaj Ka Rashifal: 25 अगस्त को सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज के दिन वृषभ राशि वालों के सभी काम पूरे होंगे। धनु राशि वालों का अनियोजित खर्चा बढ़ सकता है। तो आइए जाने आज का राशिफल….

मेष
आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। इस राशि के विद्यार्थी जो प्रतियोगिता के लिए प्रयास कर रहे हैं मेहनत के बल पर आगे बढ़ते रहें, सफलता जरूर मिलेगी।

वृष
आज का दिन इस राशि के लोगों के लिए शुभ है। आज इच्छानुसार सभी काम पूरे होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। किसी नए व्यापार में धन निवेश करने का विचार आ सकता है।

मिथुन
आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धन के मामले में किए गए प्रयास सकारात्मक परिणाम देंगे। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सभाओं में शामिल होने का मौका मिलेगा।

कर्क
जो काम करने की सोच रहे हैं उनकी प्लानिंग पहले से कर लेंगे तो बेहतर होगा। व्यापारियों को लाभ होगा। सेहत का ख्याल रखें। पढ़ाई के मामले में नए अवसर प्राप्त होंगे।

सिंह
आज खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी रिश्तेदार से कोई उपहार मिल सकता है जिसे देखकर बहुत खुश होंगे। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है।

कन्या
रोजगार की तलाश में हैं तो कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिलेगी। व्यापार में लाभ हो सकता है।

तुला
आज के दिन काम अधिक होगा। मित्रों से कोई लाभ प्राप्त हो सकता है। नई साझेदारी में जुड़ने के योग बन रहे हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा।

वृश्चिक
आज का दिन वृश्चिक राशि के विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आमदनी में कमी होने के संकेत हैं।

धनु
आज के दिन स्वास्थ्य का ख्याल रखें। धैर्य से काम लेंगे। दोस्तों का सहयोग प्राप्त होगा। मन में असंतोष का भाव पैदा हो सकता है। अनियोजित खर्चा बढ़ सकता है।

मकर
आज मन मुताबिक काम पूरे होंगे। विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। व्यापार वृद्धि संभव है। खर्च नियंत्रण में रहेंगे। किसी नए काम को करने के लिए दिन अनुकूल है।

कुंभ
आर्थिक लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। भावनाओं को नियंत्रण में रखें। परिवार में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। भौतिक समृद्धि होगी।

मीन
किसी पुराने दोस्त के साथ अपने गिलेशिकवे भुलाकर आगे बढ़ें। विद्यार्थी अपने करियर के प्रति जुटे रहें। योजना बनाकर कार्यों को अंजाम देंगे तो उन्नति अवश्य मिलेगी।

Related posts

श्रीराम के स्वर्ग जाने की इस कहानी के बारे में आपको जरूर जानना चाहिये

Trinath Mishra

आज सरकार के साथ होगी छठे दौर की बातचीत, किसानों ने कहा- अपने एजेंडे पर ही करेंगे बात

Shagun Kochhar

50 ट्रैक्टर टमाटर सड़कों पर फेंक किसानों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Rahul srivastava