featured उत्तराखंड

उत्तराखंड : CM पुष्कर सिंह धामी ने निकाली तिरंगा यात्रा

Screenshot 2016 उत्तराखंड : CM पुष्कर सिंह धामी ने निकाली तिरंगा यात्रा

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार शाम लोहाघाट स्थित मायावती अद्वैत आश्रम पहुंचे। आश्रम में उन्होंने ध्यान केंद्र में ध्यान योग किया और स्वामी विवेकानंद आधारित म्यूजियम का निरीक्षण किया।

 

यह भी पढ़े

राजस्थान : 1 करोड़ बच्चों ने गाए देशभक्ति गीत, गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज , बन सकता है वर्ल्ड रिकॉर्ड

 

पिछले एक माह के दौरान यह दूसरा मौका है जब सीएम धामी मायावती अद्वैत आश्रम पहुंचे। उनके अद्वैत आश्रम मायावती लोहाघाट आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस आश्रम में आने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। चंपावत दौरै पर सीएम धामी ने हर घर तिरंगा यात्रा भी निकाली।

Screenshot 2016 उत्तराखंड : CM पुष्कर सिंह धामी ने निकाली तिरंगा यात्रा

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 30 जून को दिल्ली में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्हें मायावती अद्वैत आश्रम आने का आमंत्रण दिया था। शुक्रवार को सीएम धामी के मायावती आश्रम पहुंचने पर आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सहृदयानंद ने उनका स्वागत किया। सीएम धामी ने कहा कि प्रकृति की गोद में बसा मायावती आश्रम एक रमणीक स्थान है। आश्रम की कल्पना स्वामी विवेकानंद ने की थी। यहां आना सौभाग्य की बात है।

Related posts

तिब्बती आध्यात्मिक गुरू दलाई लामा ने वाजपेयी के निधन पर जताया शोक

rituraj

राहुल ने उठाए पीएम के कामकाज पर सवाल, पीएम के कार्यकाल में हुआ सिर्फ कुछ लोगों का विकास

Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी ने PM-STIAC के सदस्‍यों के साथ की बातचीत

mahesh yadav