featured बिज़नेस

RBI Repo Rate Hike: रिजर्व बैंक ने रेपो रेट 0.50 फीसदी बढ़ाया, महंगा होगा लोन लेना

2019 2largeimg07 Feb 2019 141150164 RBI Repo Rate Hike: रिजर्व बैंक ने रेपो रेट 0.50 फीसदी बढ़ाया, महंगा होगा लोन लेना

RBI Repo Rate Hike: रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की अगस्त 2022 की बैठक आज शुक्रवार को संपन्न हो गई। बैठक के बाद आज सुबह 10 बजे रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि इस बार रेपो रेट को 0.50 फीसदी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

ये भी पढ़ें :-

Bihar: बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत, 14 लोगों की गई आंखों की रोशनी

इसके साथ ही पिछले चार महीने में रेपो रेट 1.40 फीसदी बढ़ चुका है। अब इसका असर लोगों के होम लोन से लेकर पर्सनल लोन तक की ईएमआई पर दिखने वाला है।

2023 में देश की जीडीपी 7.2 फीसदी पर बरकररार रहने का अनुमान: गवर्नर
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि वित्त वर्ष 2023 में देश की आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी के अनुमान को 7.2 फीसदी पर बरकररार रहने का अनुमान है। वहीं वित्त वर्ष 2023 के लिए रिटेल महंगाई दर का अनुमान 6.7 फीसदी पर बरकरार रखा गया है।

4 महीने में तीसरी बार हुई बढ़ोतरी
रिजर्व बैंक ने महंगाई को काबू करने के लिए इस साल मई महीने से रेपो रेट को बढ़ाने की शुरुआत की है। मई 2022 की बैठक में रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 0.40 फीसदी बढ़ाया था। उसके बाद जून महीने में मौद्रिक नीति समिति की नियमित बैठक हुई थी, जिसमें रेपो रेट को 0.50 फीसदी बढ़ाया गया था। आरबीआई ने मई महीने में करीब दो साल बाद पहली बार रेपो रेट में बदलाव किया था। करीब दो साल तक रेपो रेट महज 4 फीसदी पर बना रहा था। अब रेपो रेट बढ़कर 5.40 फीसदी पर पहुंच गया है।

Related posts

मॉस्को में रूसी संघीय सुरक्षा ने आतंकी को किया ढे़र..

Mamta Gautam

कानून हाथ में लेने वालों की नहीं होगी खैर : योगी आदित्यनाथ

shipra saxena

डीसीआई और एनएचएआई के बीच रेत आपूर्ति पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Rani Naqvi