featured बिहार

Bihar: बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत, 14 लोगों की गई आंखों की रोशनी

IMG 20220722 WA0001 Bihar: बिहार के छपरा में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत, 14 लोगों की गई आंखों की रोशनी

Bihar: बिहार में जहरीली शराब ने कोहराम मचाया है। दरअसल ये मामला छपरा में सामने आया है, जहां 24 घंटे में जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हो गई है। 30 से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब बताई जा रही है जिसमें से 14 लोगों की आंखों की रोशनी जा चुकी है।

ये भी पढ़ें :-

Congress Protest: कांग्रेस का महंगाई, बेरोजगारी पर प्रदर्शन आज, राहुल गांधी बोले- मोदी सरकार ने 8 साल में लोकतंत्र को किया बर्बाद

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। उत्पाद विभाग की टीम और सारण डीएम व एसपी घटनास्थल पर पहुंचे। शराब पीने वाले की निशानदेही पर पुलिस ने भेल्दी थाना क्षेत्र के सोनहो भाथा निवासी विश्वकर्मा महतो को गिरफ्तार कर लिया गया। कुछ संदिग्ध लोगों को पुलिस उठाकर पूछताछ कर रही है।

इन लोगों की गई आंखों की रोशनी
मकेर थाना क्षेत्र के भाथा नोनिया टोला निवासी जग लाल महतो,भोली महतो ,राम नाथ महतो,देव नाथ महतो , ओम नाथ महतो, सकलदीप महतो, प्रेम महतो, राज कुमार महतो, कामेश्वर महतो, राजा राम महतो अखिलेश महतो, राज कुमार महतो, गुड्डू महतो, बुन्नी लाल महतो, ज्ञानचंद महतो, हरि लाल महतो, गुड्डू महतो ,चंदेश्वर महतो की आंखों की रोशनी चली गई।

मरने वालों के नाम

  • चंदन महतो, पिता- पारस महतो
  • कमल महतो, पिता- कंसी महतो
  • धनीलाल महतो, पिता- विजय महतो
  • राजनाथ महतो, पिता- पोषण महतो
  • चंदेश्वर महतो, पिता- रामायण महतो
  • ओमनाथ महतो, पिता- भरोस महतो
  • सकलदीप महतो, पिता- भरोस महतो
  • चंदेश्वर महतो, पिता- विलास महतो

जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत : जिलाधिकारी 
इस मामले में छपरा के जिलाधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। जिलाधिकारी ने गुरुवार को टीम के साथ गांव भी पहुंचे थे। इस दौरान यह भी कहा था कि प्रथमदृष्टया जहरीली शराब पीने से मौत लग रही है। जांच की जा रही है।

वहीं एसपी संतोष कुमार ने कहा कि प्रथम दृश्यया से प्रतीत हो रहा है कि जहरीली शराब पीने से मौत हुई है। तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related posts

तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया फैसला

Breaking News

उत्तराखंड में 7 जुलाई तक अलर्ट जाड़ी किया गया।

Kumkum Thakur

स्टेशन से घर जा रही थी युवती, ऑटो चालक ने दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप

Pradeep sharma