featured पर्यटन यूपी

5 से 15 अगस्त तक ताजमहल समेत इन आठ ऐतिहासिक इमारतों में एंट्री फ्री

taj mahal 5 5 से 15 अगस्त तक ताजमहल समेत इन आठ ऐतिहासिक इमारतों में एंट्री फ्री

 

आगरा में 5 से 15 अगस्त तक ताजमहल समेत 8 ऐतिहासिक इमारतों में पर्यटकों की एंट्री फ्री रहेगी। ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, सिकंदरा, एत्माद्दौला, मरियम टॉम्ब, रामबाग आने वाले सैलानियों से टिकट नहीं ली जाएगी।

यह भी पढ़े

 

उत्तराखंड : रक्षाबंधन पर CM धामी ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा

 

11 दिन तक उन्हें स्मारकों में फ्री एंट्री दी जाएगी। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यह फैसला लिया गया है।

 

 

4 स्मारकों पर होगी तिरंगा लाइटिंग

अमृत महोत्सव के तहत भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा ऐतिहासिक इमारतों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 2 अगस्त से 15 अगस्त तक ऐतिहासिक इमारतों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

Taj Mahal ili 53 img 1 5 से 15 अगस्त तक ताजमहल समेत इन आठ ऐतिहासिक इमारतों में एंट्री फ्री

4 स्मारकों पर तिरंगा लाइटिंग की जाएगी, जबकि 15 अगस्त को आगरा किला और फतेहपुर सीकरी पर 50 फीट लंबा तिरंगा फहराया जाएगा। दोनों ऐतिहासिक इमारतों पर यह तिरंगा हमेशा के लिए लगाया जा रहा है। 50 फीट लंबा तिरंगा हमेशा दोनों ऐतिहासिक इमारतों पर फहरता हुआ नजर आएगा।

Taj Mahal in March 2004 5 से 15 अगस्त तक ताजमहल समेत इन आठ ऐतिहासिक इमारतों में एंट्री फ्री

5 अगस्त से 15 अगस्त तक आठ ऐतिहासिक इमारतों में फ्री एंट्री

अधीक्षण पुरातत्वविद एएसआई डॉक्टर राजकुमार पटेल ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान आगरा भ्रमण पर आने वाले पर्यटकों को 5 अगस्त से 15 अगस्त तक ताजमहल समेत आठ ऐतिहासिक इमारतों में फ्री एंट्री दी जाएगी। जिसमें ताजमहल , आगरा किला, फतेहपुर सीकरी ,सिकंदरा, एत्माद्दौला, मरियम टॉम्ब , रामबाग शामिल हैं। यहां आने वाले सैलानियों से टिकट नहीं ली जाएगी। 11 दिन तक उन्हें स्मारकों में फ्री एंट्री दी जाएगी। 

Related posts

पीएम मोदी का कश्मीर दौरा, किशनगंगा पनबिजली परियोजना का करेंगे उद्घाटन

lucknow bureua

यूपी में लगी लोक अदालत, एक दिन में करीब 12 लाख वादों का निस्‍तारण  

Shailendra Singh

अल्मोड़ा: कांग्रेस नेता बिट्टू कर्नाटक ने कलाकारों को बांटी खाद्यान्न सामग्री

pratiyush chaubey