देश

Biotech Startup Expo 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022 का उद्घाटन

1027171 pm modi local for vocal Biotech Startup Expo 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022 का उद्घाटन

Biotech Startup Expo 2022: दिल्ली के प्रगति मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर पीएम वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित भी करेंगे। बायोटेक स्टार्टअप का आयोजन जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से किया गया है।

ये भी पढ़ें :-

UP News: सीतापुर में शौचालय में देवी-देवताओं के चित्र वाली टाइल्स लगा देख भड़के ग्रामीण, 2 गिरफ्तार

एक्सपो थीम- बायोटेक स्टार्टअप नवोन्मेष: आत्मनिर्भर भारत की ओर
इस एक्सपो की थीम ‘बायोटेक स्टार्टअप नवोन्मेष: आत्मनिर्भर भारत की ओर’ रखी गई है। यह दो दिवसीय आयोजन 10 जून को समाप्त होगा। यह एक्सपो उद्यमियों, निवेशकों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, निर्माताओं और सरकारी अधिकारियों को जोड़ने के लिए एक मंच के रूप में काम करेगा।

300 के करीब स्टॉल लगाए जाएंगे
बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022 में 300 के करीब स्टॉल लगाए जाएंगे। जिनमें स्वास्थ्य देखभाल, जिनोमिक्स, बायोफार्मा, कृषि, औद्योगिक जैव प्रौद्योगिकी, स्वच्छ ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में जैव प्रौद्योगिकी के उपयोग को प्रदर्शित किया जाएगा।

Related posts

हनुमान जयंती पर करें ये काम तो मिलेगी सफलता

piyush shukla

Earthquake In Maharashtra: महाराष्ट्र के हिंगोली में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई तीव्रता

Rahul

महाराष्ट्र में भी आया ‘संकट’ का भूचाल, भाजपाई बनने की फिराक में चार विधायकों का इस्तीफा

bharatkhabar