featured उत्तराखंड राज्य

सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ सकते हैं कांग्रेस MLA हरीश धामी….. पार्टी से है नाराज

cm सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ सकते हैं कांग्रेस MLA हरीश धामी….. पार्टी से है नाराज

उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद हासिल करके पुष्कर सिंह धामी ने इतिहास तो रचा दिया है। लेकिन अभी भी उनकी मुख्यमंत्री कुर्सी को लेकर संकट बना हुआ। ऐसे में सवाल है कि आखिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे। या फिर भाजपा विपक्षी दल में फूट डालकर कोई नया रास्ता निकालेगी।

सीएम धामी के लिए सीट छोड़ सकते हैं कांग्रेस MLA हरीश धामी

हालांकि इसी बीच खबर सामने आ रही है कि कांग्रेस से नाराज धारचूला विधायक हरीश धामी ने कहा है कि अगर जनता कहेगी तो वह प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपनी सीट छोड़ सकते हैं। वही उन्होंने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं उन ने कहा कि पार्टी में उनकी अनदेखी की जा रही है नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति के बाद कांग्रेस में बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा। 

पार्टी से है नाराज

हालांकि कांग्रेस विधायक हरीश धामी के इस बयान को लेकर राजनीतिक मायने निकाले जा रहें हैं। हरीश धामी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने हमेशा से ही हमें नीचा दिखाने का काम किया है जबकि वह पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे। इसीलिए अब उन्होंने पार्टी छोड़ने का मन बना लिया। हरीश धामी ने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव में पहली बार कांग्रेस की सीट से जीते विधायक को उपनेता प्रतिपक्ष ही बना कर कांग्रेस ने उनके सम्मान को चोट पहुंचाई है।

कांग्रेस ने किया हमेशा अपमान

हरीश धामी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के लिए बहुत कुछ किया है लेकिन कांग्रेस ने हमेशा उन्हें अपमानित किया। ऐसे में प्रदेश की जनता कहेगी तो वह सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ सकते हैं हरीश धामी का कहना है कि उनके पास अलग दल बनाकर जनता की सेवा करने का भी विकल्प खुला हुआ।

धारचूला 40 से अधिक कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

पिथौरागढ़ के सीमांत विधानसभा क्षेत्र धारचूला में कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों ने इस्तीफे देने का दौर शुरू हो गया है। जहां विधायक हरीश धामी नेता प्रतिपक्ष ना बनाए जाने से नाराज हैं। तो वही ब्लॉक अध्यक्ष सहित धारचूला, मुनस्यारी के 40 से अधिक कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। जिससे कांग्रेस की मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। 

 

Related posts

Share Market: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17000 के पार

Rahul

भारत छोड़ो आंदोलन की 75 वीं वर्षगांठ पर लोकसभा से देश को दिलाया पीएम मोदी ने संकल्प

piyush shukla

यूपी विधानसभा अध्‍यक्ष ने सभी सदस्‍यों को लिखा पत्र, की अहम अपील   

Shailendra Singh