featured उत्तराखंड

Uttarakhand: पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री, विधायक मंडल दल की बैठक में लिया फैसला

pushkar singh dhami uttarakhand cm 1626015216 Uttarakhand: पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री, विधायक मंडल दल की बैठक में लिया फैसला

Uttarakhand: भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी का नाम सबसे आगे रहा। उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। इसी के साथ उत्तराखंड को 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी का चेहरा मिल गया है।

ये भी पढ़ें :-

Russia-Ukraine War: यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस के कोर्ट की बड़ी कार्रवाई, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लगाया बैन

10 मार्च को आए चुनाव परिणामों के बाद उत्तराखंड में भाजपा बहुमत का जादुई आंकड़ा छूने में कामयाब रही, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट नहीं बचा पाए थे।

पुष्कर सिंह धामी को कमान सौंपने का लिया फैसला
हालांकि चुनाव हारने के बावजूद पार्टी आलाकमान ने पुष्कर सिंह धामी पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है। उन्हें कमान सौंपे जाने का फैसला लिया है। धामी के हाथ विधानसभा चुनाव में निराशा लगी थी।

खटीमा विधानसभा सीट से धामी को करारी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कांग्रेस के भुवन कापड़ी ने छह हजार से ज्यादा वोटों से हराया। उत्तराखंड में भाजपा की बहुमत के साथ जीत हुई। प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी।

प्रदेश को 20 साल में मिले 11 मुख्यमंत्री
उत्तराखंड के 20 साल के इस सफर में प्रदेश को 11 मुख्यमंत्री मिले हैं। भाजपा ने सात मुख्यमंत्री दिए हैं, तो कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश को तीन मुख्यमंत्री दिए हैं।

Related posts

जम्मू-कश्मीर: जम्मू मिलिट्री स्टेशन के पास फिर दिखे ड्रोन, 24 घंटे में दूसरी घटना

pratiyush chaubey

बर्थडे स्पेशल: पंचम दा की जिंदगी से जुड़े ऐसे राज, जो कोई नहीं जानता

mohini kushwaha

किसानों के समर्थन में ममता बनर्जी, कहा- हमारा नारा ‘लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ’

pratiyush chaubey